एक्सप्रेस वे पर गरजे किसान, जाम लगाने की कोशिश
आपदाओं से प्रभावित खेल-खलिहान का दिलों में दर्द लिए किसान शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों ने आंदोलन किया। जाम लगा दिया।
जेएनएन, मथुरा: आपदाओं से प्रभावित खेल-खलिहान का दिलों में दर्द लिए किसान शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव पुल के पास इकट्ठे हो गए। सरकार के खिलाफ गरजने के बाद उन्होंने एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने की कोशिश की, तभी एसडीएम महावन पहुंच गईं। उनके समझाने और भरोसा दिलाने पर किसान मान गए और मांगपत्र सौंपकर लौट गए।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर क्षेत्र के किसान शुक्रवार को सुबह से ही एक्सप्रेस वे पर बलदेव पुल के पास एकत्र होना शुरू हो गए। दोपहर में सड़क पर ही मंच सज गया और नेताओं की सरकार के खिलाफ गर्जना शुरू हो गई। उनका कहना था की पिछले दिनों हुई बरसात से फसलों को काफी नुकसान हुआ है, इसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए। गांवों में किसानों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, मगर प्रशासन ने अभी तक नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया है। फसल बीमा का लाभ लेने में भी काफी किसान छूट गए हैं, उन्हें सूचीबद्ध कराया जाए। गंगाजल पाइप लाइन बिछाने में किसानों की अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा दिलाया जाए। सभा में जोश में लवरेज किसान एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने की कोशिश ही कर रहे थे कि एसडीएम महावन उपमा पांडेय वहां पर पहुंच गई। उन्होंने किसानों के बीच में पहुंचकर उन्हें समझाया और भरोसा दिया कि उनकी मांगों से प्रदेश सरकार को अवगत कराया जाएगा और कोशिश होगी की समाधान दस दिन के अंदर हो जाए। इस पर किसान मान गए और उन्होंने आंदोलन का निर्णय वापस ले लिया।
इस मौके पर भाकियू के आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद ¨सह परिहार, जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धा ¨सह प्रधान, सिकंदर ¨सह, दलवीर ¨सह, अजय ¨सह, देवेंद्र ¨सह रघुवंशी, ओमवीर ¨सह राणा, धर्मवीर फौजी, राम अवतार, गजेंद्र ¨सह, चेतन ¨सह, ब्रजेश, सोनू प्रधान, छीतर ¨सह, विक्की, मनीष सिकरवार, विनोद तोमर, रणधीर तोमर, गोरे लाल आदि मौजूद थे।