युवा रालोद की हुंकार, भाजपा होगी संसद से बाहर
मथुरा: युवा रालोद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भ्बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रर्दशन करते हुए रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहंच ज्ञापन सौपा।
जागरण संवाददाता, मथुरा: युवा रालोद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण ¨सह की प्रतिमा के समक्ष आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को संसद से बाहर करने की हुंकार भरी। वह पार्टी की रीति-नीतियों को लेकर युवा आम जनता के बीच जाएंगे और भाजपा की कुटिल चालों से उसको अवगत कराएंगे।
युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव रामरसपाल पौनिया ने पार्टी नेताओं के सहयोग से युवा शक्ति का प्रदर्शन किया। सुबह आनंदवन से वाहन रैली निकाली गई। पुराना एआरटीओ, नरहौली चौराहा, टैंक चौराहा होते रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां चौधरी चरण ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पौनिया ने कहा कि युवा पार्टी की ताकत हैं। हर बूथ स्तर पर रालोद के युवा कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। आगमी चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का जो वायदा मोदी ने किया था, उस पर वह खरे नहीं उतरे। रैली में चौधरी अनूप सिह, डॉ. अशोक अग्रवाल, दिलीप चौधरी, ठा जीतेंद्र ¨सह, पवन चतुर्वेदी, बबलू चौधरी, विश्वेंद्र चौधरी, र¨वद्र नरवार, सुरेश भगत जी, डॉ. यूनिस कुरैशी, सुशील चौधरी, राजीव ¨सह, दिगम्बर ¨सह पौनिया, यौगेंद्र ¨सह छौकर का भी योगदान रहा।