मथुरा में पति की पत्नी ने की थी हत्या, प्रेमी के साथ मिला दोनों को आजीवन कारावास
मथुरा के गोवर्धन में 2013 में हुई पति की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। पत्नी साक्षी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
पति की हत्या में पत्नी व प्रेमी दोषी करार।
दोनों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा।
गोवर्धन में 2013 में हुई थी वारदात।
जागरण संवाददाता, मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में वर्ष 2013 में युवक की हत्या के मामले में एडीजी प्रथम अजय पाल सिंह की अदालत ने फैसला सुना दिया है।अदालत ने पति की हत्या के दोषी पत्नी और उसके प्रेमी को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पति का शव गोवर्धन में नहर के समीप मिला था। पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने जांच के बाद मामले का राजफाश किया था।एडीजीसी राजू सिंह ने बताया कि बरसाना के प्रियाकुंड के समीप किराए के मकान में रहने वाली साक्षी ने गोवर्धन थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि आठ जुलाई 2013 को वह अपने पति रिंकू चौहान और बेटी के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गई थी। रात साढ़े 10 बजे परिक्रमा शुरू की थी।
बड़ी के बाद छोटी परिक्रमा करते हुए रात पौने तीन बजे दानघाटी मंदिर पर आ गए थे। मंदिर के पास पति ने रोक लिया और थोड़ी देर में आने की कहकर चले गए। काफी देर इंतजार करने बाद जब वह नहीं लौटे तो इसकी सूचना गोवर्धन पुलिस को दी। सुबह छह बजे थाने पर पहुंचने पर पता चला कि किसी युवक का शव छटीकरा रोड पर नहर के समीप मिला है।
मौके पर जाकर देखा और पहचान की तो वह शव पति रिंकू चौहान का था। पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।जिसके बाद पुलिस ने जांच की। पुलिस ने जांच के बाद राजफाश करते हुए पत्नी साक्षी और उसके प्रेमी अजय तिवारी निवासी श्याम विहार कालोनी बरसाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में साक्षी ने पुलिस को बताया कि उसके महंगे शौक थे। पति रिंकू पार्किंग में ठेकेदारी करते थे।
इसके चलते वह जरुरतों को पूरा नहीं पा रहे थे। इसी दौरान पास में किराने की दुकान चलाने वाले अजय तिवारी से प्रेम प्रसंग हो गए थे। इस पर दोनों ने रिंकू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी के तहत उसे परिक्रमा के बहाने ले गए थे। वहां नहर के समीप उसकी गला दबाकर हत्या करके शव को फेंक दिया था। एडीजीसी ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई एडीजी प्रथम अजय पाल सिंह की अदालत में हुई।
अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर साक्षी और उसके प्रेमी अजय को दोषी करार देते हुए दोनों को आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।