भारतीय गायों पर विदेशी बालाओं ने जमकर लुटाया लाढ़, वृंदावन में रही गोपाष्टमी की धूम
वृंदावन में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने गोचारण लीला शुरू की थी। इस अवसर ...और पढ़ें

वृंदावन में गाय की पूजा के बाद फोटो खिंचातीं विदेशी युवतियां।
HighLights
विदेशी भक्तों ने वृंदावन में गोपाष्टमी का पर्व मनाया।
गोप-गोपी वेश में गोशालाओं में की गायों की सेवा।
गायों को गुड़, चना खिलाकर आरती उतारी और दुलारा।
संवाद सहयोगी, वृंदावन। गोपाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोचारण शुरू किया, ये दिन को ब्रजवासियों उल्लास पूर्वक मनाया और घर-घर गोपूजन हुआ। गोशालाओं में भी गोपाष्टमी उत्सव मनाया तो विदेशी बालाएं ब्रज के गोप और गोपी रूप रखकर गोसेवा के लिए गोशाला में पहुंच गए। विदेशी बालाओं में किसी ने गोपी का रूप रखा तो काेई ग्वाला बनकर गो सेवा के लिए गोशाला में पहुंच गईं।
भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय गोमाता की सेवा की, उन्हें दुलारा और जमकर लाड़ लढ़ाया। विदेशी भक्तों ने गायों की आरती उतारकर उन्हें गुड़ चना और चारा खिलाया। घंटों गायों व उनके बच्चों के साथ विदेशी भक्तों के बालकों ने आनंद लिया। कोई उन्हें सहला रहा था तो कोई उनके गले में हाथ डाले लाढ़ लड़ा रहा था।
सुनरख स्थित केयर फार काऊ गोशाला में विदेशी बालाएं ब्रजगोपियों व ग्वाला के रूप में सजधज कर गोपूजन व गोसेवा के लिए पहुंचे। गोशाला में एक ओर भगवान श्रीकृष्ण की गोचारण लीलाओं पर आधारित गीत चल रहे थे। धीमे स्वरों में गूंज रहे भजनों के बीच गोपी व ग्वाला बनीं विदेशी बालाओं का गायों के प्रति प्रेम धरातल पर दिखाई देने लगा।
गायों को गले से दुलारना, उनके सिर पर हाथ रखकर घंटों सेवा करके भगवान की प्रिय गोमाता के प्रति अपनी आस्था को विदेशी बालाओं ने उजागर किया। गोशाला में छोटी और बड़ी गायों के साथ अलग-अलग टोलियों में विदेश युवतियों और बालकों ने माला पहनाकर उन्हें गुड़ चना खिलाया और चारा भी खिलाया। इसके बाद उनके गले पर सहलाया। भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
इस्काॅन मंदिर गोशाला में विदेशी भक्तों ने सुबह श्रील प्रभुपाद की समाधि पर पूजन करने के साथ गोशाला में मौजूद गोवंश का पूजन कर आरती उतारी और उन्हें गुड़ व चना खिलाया। गोशाला पहुंची श्रील प्रभुपाद व भगवान श्रीकृष्ण बलराम की पालकी की आरती उतरी गई।
पंचायती गोशाला में संयुक्त सचिव राधाकृष्ण पाठक ने गोपूजन किया, तो राधारानी गोशाला, हाथरस वाली गोशाला, टटिया स्थान गोशाला, सुदामा कुटी गोशाला, मलूक पीठ की गोशाला, श्रीपाद बाबा गोशाला, नगर निगम की कान्हा गोशाला में पहुंचकर गोभक्तों ने गोपूजन किया और गुड़ चना के साथ हरा चाला खिलाया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।