विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत प्रेमानंद पर पांच करोड़ का आरोप लगाने वाले बैकफुट पर...वीडियो जारी कर मांगी माफी

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 08 Oct 2026 11:20 PM (IST)

संत प्रेमानंद पर विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर बुलाने का आरोप लगाने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद और उन पर आरोप लगाने वाले दिनेश शर्मा।

संत प्रेमानंद और उन पर आरोप लगाने वाले दिनेश शर्मा।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। पांच करोड़ रुपये देकर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को बुलाने का संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा को गुरुवार को संतों ने आंखें तरेरीं तो फिर पलट गए। हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने बैठक कर उनसे माफी मांगने और सामूहिक रूप से बहिष्कार की चेतावनी दी तो कुछ ही देर बाद दिनेश शर्मा ने माफी मांग ली।

एक वीडियो जारी कर रहा कि मेरी बातों से संत और उनके साधक आहत हुए हैं, इसलिए माफी मांगता हूं। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की 25 सितंबर को आत्महत्या करने के बाद संत का आश्रम श्रीराधा केलिकुंज पहले से ही सवालों में है।

इस पर चार दिन पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 मेें पहली बार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को आश्रम में पांच करोड़ रुपये देकर बुलाया गया था। इस पर बुधवार को विराट के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर आरोपों को झूठा बताया और कहा कि कोहली की संत में आस्था और श्रद्धा है।

गुरुवार को हनुमान टेकरी आश्रम में एक बैठक कर संतों ने दिनेश शर्मा के बयान की निंदा की। महांत दशरथ दास ने कहा दिनेश फलाहारी आए दिन अनर्गल बयान देते हैं। संत प्रेमानंद के खिलाफ दिनेश फलाहारी ने पांच करोड़ रुपये देने पर आने का बयान पूरी तरह गलत है। अपने अपराध के लिए दिनेश क्षमा नहीं मांगते हैं तो साधु समाज उन्हें बहिष्कृत करेगा। खुद को वह फलाहारी बताते हैं जबकि गृहस्थ हैं।

विराट कोहली की ओर से मानहानि का नोटिस भी दिलाया जाएगा। इसके कुछ घंटे बाद ही शाम को दिनेश शर्मा ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि हमने संत प्रेमानंद के विरोध में भी शब्द नहीं बोला। यदि विराट कोहली के कारण संत प्रेमानंद आहत हुए तो उनसे और उनके साधकों से माफी मांगते हैं। हमारा कोई ऐसा उद्देश्य नहीं था।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर विराट कोहली ने दी सफाई, संत प्रेमानंद के दर्शन को लेकर चल रहीं बातें बताईं झूठी