विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिकेटर विराट कोहली ने दी सफाई, संत प्रेमानंद के दर्शन को लेकर चल रहीं बातें बताईं झूठी

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 07 Oct 2026 02:05 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की टीम ने उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि ...और पढ़ें

संत प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली व अनुष्का शर्मा। फाइल

संत प्रेमानंद के दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली व अनुष्का शर्मा। फाइल

जागरण संवाददाता, मथुरा। संत प्रेमानंद से मुलाकात के लिए भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा पांच करोड़ रुपये लिए जाने के आरोपी को कोहली की टीम ने झूठा करार दिया है। विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी आस्था और श्रद्धा के कारण दर्शन को गए।

संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण द्वारा संत के श्री राधा केली कुंज आश्रम के निकट स्थित गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से 25 सितंबर को आत्महत्या करने के बाद चल रहे आरोप प्रत्यारोप के बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2023 में जब पहली बार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संत प्रेमानंद से मिलने आए तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देकर बुलाया गया था।

इसी के बाद से संत प्रेमानंद की प्रसिद्धि बढ़ गई। कोहली के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि पांच करोड़ रुपये लेने का आरोप पूरी तरह झूठा है। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह झूठे, निराधार और तथ्यों से परे हैं।
विराट कोहली, महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण ही प्रेमानंद महाराज जी से मिलने जाते हैं।

हम इन दावों का कड़ा खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वह ऐसी बातों को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की उचित जांच करे, उनकी सत्यता की पुष्टि करे और जिम्मेदारी के साथ समाचार प्रस्तुत करे।