मथुरा के सपाई दिल्ली रैली में मेट्रो से पहुंचे, नोएडा-बदरपुर बॉर्डर पर रोके गए कई नेता
सपा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मथुरा से दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल हुए।

मथुरा से अपने साथियों के साथ दिल्ली रैली में शामिल होने पहुंचे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी। फोटो सौजन्य से सपा
जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में इंडिया गठबंधन की रविवार को दिल्ली में आयोजित महारैली में सपा के सैकड़ों पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सपा के पदाधिकारी मथुरा से गाड़ियों में निकले, लेकिन दिल्ली में घुसते ही उन्होंने मेट्रो पकड़ ली। इसके कारण वे रैली में शामिल हुए, लेकिन देर रात निकले सपाइयों को नोएडा व बदरपुर बार्डर पर ही पुलिस ने रोक लिया।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने शनिवार शाम छह बजे करीब 50 वाहनों से तीन सौ पदाधिकारियों के साथ दिल्ली के लिए निकल लिए। उन्होंने बताया, वे दिल्ली पहुंचे तो जगह-जगह पुलिस सक्रिय दिखी। उन्होंने अपनी गाड़ियों को पार्क कर मेट्रो से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया, बलदेव व छाता क्षेत्र के पदाधिकारी रविवार भोर में मथुरा से निकले तो उनको नोएडा एवं बदरपुर बार्डर पर पुलिस ने रोक दिया। बाहरी नंबर के वाहन पुलिस ने रोके और उनमें सवार लोगों के नाम व पते दर्ज किए। रैली में जाने वाले लोगाें को रोक दिया गया।
रैली में शामिल होने वालों में वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, अनिल अग्रवाल, डा. अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश यादव, दिगंबर सिंह, गगन रावत, सोनू ठाकुर, नजर पहलवान, राजेंद्र सिकरवार, रमेश सैनी, सिंटू यादव, शैलेंद्र ठाकुर, शिवकुमार चौधरी, पोहप सिंह, तुलसीराम धनगर, देवकीनंदन, मयंक यादव, राजेश यादव, मनीष आजाद, चेतन सोलंकी शामिल रहे।
महारैली में सैकड़ों कांग्रेसियों ने की सहभागिता
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। पूर्व अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, कुंवर सिंह निषाद, आदित्य तिवारी, मनोज गौड़, पूर्व शहर अध्यक्ष उमेश शर्मा, केके गौतम, मनोज गौड़, विपुल पाठक, प्रवीण ठाकुर, संदीप चौधरी, करण निषाद, रूपा लवानिया, महेश चौबे ने भाग लिया। कांग्रेस महानगर के 450 कार्यकर्ताओं ने भी रैली में सहभागिता की।
इनमें पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, सोहन सिंह सिसौदिया, तुलसी स्वामी, वीरेंद्र सिसोदिया, शशिकांत सारस्वत, गुड्डू कुरैशी, आनंद चतुर्वेदी, आदित्य पाठक शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, नीरज निषाद, डेविड खान, दीपक शर्मा ने भी भाग लिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।