विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा की 11 सड़कों को चमकाने की तैयारी, PWD ने जारी किए 6.81 करोड़ के टेंडर

By Rakesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 20 Nov 2026 09:46 PM (GMT+05:30)

लोक निर्माण विभाग मथुरा जिले की 11 जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए 6.81 करोड़ रुपये खर्च करेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो माह के भीतर यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सके।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण खंड-एक की ओर से करीब 6.81 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़कों पर काम शुरू होगा। दो माह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राया से तिरवाया मार्ग की मरम्मत पर 61.60 लाख रुपये खर्च होंगे। बलदेव जुगसना से नगला भरऊ मार्ग पर 59.30 लाख, राया-सादाबाद से कैसरगढ़ी मार्ग पर 57.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी तरह बलदेव जुगसना से नगला कुंजनी वाया नगला बाला मार्ग पर 38.50 लाख, मथुरा-नौहझील से मरहला मुक्खा मार्ग पर 47.20 लाख, ओहावा से नगला गड़रिया मार्ग पर 35.70 लाख तथा मानागढ़ी से खाजपुर मार्ग पर 89 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कराई जाएगी।

बाजना रजवाहा पर पचहरा कोलाहर मार्ग से सद्दीकपुर मार्ग पर 39.10 लाख, लोहई से ब्योंही मार्ग पर 77.60 लाख, बड़े अलैपुर से मांट-वृंदावन मार्ग पर 97.60 लाख और छोटे अलैपुर के पास से दूधाधारी गांव तक मार्ग की मरम्मत पर 38.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित दो माह की अवधि में सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

80 लाख से होगा क्षतिग्रस्त लघु सेतु का पुनर्निर्माण

हसनपुर पालखेड़ा मार्ग पर किमी संख्या दो में स्थित नाले पर क्षतिग्रस्त लघु सेतु का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां क्षतिग्रस्त दो गुणा पांच मीटर क्लियर स्पान वाले लघु सेतु को दोबारा बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।