विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura Police ने मुठभेड़ में मार गिराया 50 हजार का आरोपित फारुख, मुकुट कारोबारी के घर में हत्या और लूट की वारदात में था शामिल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 12 Nov 2023 09:23 AM (IST)

Mathura News मथुरा में नौ दिन पहले मुकुट कारोबारी के घर में घुसकर बदमाशाें ने उनकी पत्नी की हत्या कर ...और पढ़ें

सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर
सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाला पुलिस मुठभेड़ में ढेर

HighLights

  1. मुकुट कारोबारी के यहां लूट और हत्या के मामले में थी पुलिस को तलाश
  2. पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया आरोपित

जागरण संवाददाता, मथुरा। नौ दिन पूर्व शहर के प्रमुख मुकुट कारोबारी के यहां हुई हत्या व लूट की सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से ढेर हो गया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने शनिवार की दोपहर इस घटना के साजिशकर्ता कारोबारी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया था।

सनसनीखेज वारदात में की थी हत्या

तीन नवंबर की रात्रि में गुरु कृपा विलास निवासी शहर के प्रमुख मुकुट कारोबारी कृष्णा अग्रवाल के यहां दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था। हमलावरों ने घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी कल्पना अग्रवाल की नृशंस हत्या एवं कारोबारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर घर से करोड़ों रुपये, आभूषण तथा कारोबारी की इनोवा को लूटकर भाग गए थे।

पुलिस ने पकड़ा था ड्राइवर

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कारोबारी के ड्राइवर मोहसिन निवासी डींग गेट से पूछताछ की थी। उसने बताया कि लूट के उद्देश्य से घटना की योजना अपने पड़ोसी साथी फारुख के साथ मिलकर बनाई थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर मोहसिन को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया था। रविवार सुबह चार बजे पुलिस मुठभेड़ में फारुख ढेर हो गया।

Read Also: Agra News: रिच स्टे होम गेस्ट हाउस में युवती से दरिंदगी; चार युवकों ने पहले पिलाई शराब फिर किया सामूहिक दुष्कर्म, रोते हुए बताई आपबीती

पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपित

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, सुबह चार बजे सूचना मिली कि कारोबारी के घर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाला फारुख गोवर्धन रोड स्थित गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउंड की ओर देखा गया है।

एसओजी व हाईवे पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए चेकिंग में जुट गई। तभी वह पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगा। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें फारुख पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।

फारुख पर आइजी के स्तर से 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। उसके पास से 21.88 लाख रुपये, सोने-चांदी-हीरे के आभूषण, इनोवा क्रिस्टा गाड़ी, एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।