विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और पत्थर, पांच घायल

By Abhay KumarEdited By: Nirmal Pareek
Published: Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM (IST)

मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरनौल में शुक्रवार सुबह बाइक टकराने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। ...और पढ़ें

बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और पत्थर (सांकेतिक तस्वीर)
बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और पत्थर (सांकेतिक तस्वीर)

संवाद सूत्र, सुरीर (मथुरा) : उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरनौल में शुक्रवार सुबह बाइक टकराने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जमकर लाठियां चलीं और पथराव हो गया। घटना से दहशत फैल गई। बताया जा रह है की इस विवाद में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। उनमे से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

दुर्घटना होने के बाद हुआ था विवाद

बता दें रंगभरनी एकादशी पर घर-घर पूजा होती है। गांव हरनौल निवासी अरुण और पंकज मोटरसाइकिल से आंवले की डाल लेने जा रहे थे। रास्ते में दोनों की मोटरसाइकिल टकरा गईं। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद गांव में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। गाली-गलौज और मारपीट होने के बाद लाठियां निकल आईं। जमकर एक-दूसरे पर प्रहार किए। इसी दौरान पथराव भी शुरू हो गया। संघर्ष में एक पक्ष के मोहन, पंकज और दूसरे पक्ष के अरुण, करन व पवन घायल हो गए। घायलों में पंकज की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी की और फिर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई को थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव का कहना है दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।