विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा की घीया मंडी में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:12 PM (IST)

मथुरा की घीया मंडी में शनिवार सुबह अबरार की टीवी रिपेयरिंग दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। शार्ट ...और पढ़ें

घीया मंडी में दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

घीया मंडी में दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

HighLights

  1. घीया मंडी में टीवी रिपेयरिंग दुकान और मकान में आग।

  2. दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

जागरण संवाददाता, मथुरा। घीया मंडी में शनिवार सुबह अबरार की टीवी रिपेयरिंग दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। तीन मंजिला इमारत में आग की लपटें उठती देख बाजार में दहशत फैल गई। अग्निशमन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के साथ मकान में भी आग फैलने से वहां रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद राहत एवं बचाव कार्य किया गया। हादसे में दुकान और मकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये का नुकसान माना जा रहा है। कोतवाल अजय कौशल ने बताया भीषण आग के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।