कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने से मिलेगा रोजगार
संघ के सह सरकार्यवाह बोले सबको मिलकर उन्नति को करने होंगे प्रयास देश में हर वस्तु है बस उपयोग जरूरी
फरह(मथुरा), संसू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने चिता जताते हुए गुरुवार को कहा कि विभिन्न वस्तुओं का निर्यात करने वाला देश आज तमाम वस्तुएं आयात कर रहा है। कपड़े आयात किए जाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने लघु व कुटीर उद्योग-धंधों को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई और कहा कि तभी रोजगार मिलेगा।
दीनदयाल धाम फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की विचारधारा को मानने वाला दल आज सत्ता में है। यह तभी संभव हुआ है, जब उनकी विचारधारा पर चलने वाले लाखों लोग और कार्यकर्ताओं ने प्रयास किए। दीनदयाल ने आर्थिक और सामाजिक ²ष्टि से पिछड़े व्यक्तियों को लेकर उन्होंने गहन चितन किया। शिक्षा, भोजन से वंचित और कमजोर लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। समाज के सक्षम व्यक्तियों को ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। दीनदयालजी भी चाहते थे कि देश के किसान और नागरिक सुविधा संपन्न हो। हमारे देश में हर वस्तु प्रचुर मात्रा में है, केवल उसका उचित उपयोग जरूरी है।
उन्होंने जल संरक्षण पर कहा कि किसान सिचाई के लिए पानी को तरस रहा है। किसानों के उत्पादों के प्रोसेसिग की आवश्यकता बताई और कहा कि लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। बड़ी फैक्ट्री और कंपनियों के छोटे-छोटे उत्पादन को रोकना होगा। उनका कहना था कि ऐसा नहीं किया गया तो एक दिन बेरोजगारी की समस्या से विश्व को एक साथ मिलकर जूझना पड़ेगा। कािर्ष्ण गुरु शरणानंद महाराज ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है। दीनदयाल धाम एक पवित्र तीर्थ है। पंडित दीनदयालजी कोई एक साधारण व्यक्ति नहीं थे वह एक ऋषि थे। संचालन डॉ. कमल कौशिक ने किया। मत्स्य एवं पशुपालन, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिनेश, स्मारक समिति के संरक्षक बांकेबिहारी माहेश्वरी, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर कारिदा सिंह, उदयभान सिंह, महेश गोयल, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजवीर सिंह, जगन प्रसाद गर्ग, अशोक टेंटीवाल, डॉ. रोशन लाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष चेतनस्वरूप पाराशर, नवीन मित्तल, जगमोहन पाठक, सीपी शर्मा, रीना सिंह मौजूद रहे। रसिया दंगल का लिया आनंद:
दीनदयाल मेले में बुधवार रात रसिया दंगल का शुभारंभ गोवर्धन विधायक कारिदा सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि रसिया के माध्यम से आज भी हमारे रामायण, महाभारत, गीता जैसे महापुराणों की शिक्षा मिलती है। मनोज शर्मा एंड पार्टी हाथरस और उमेश शर्मा एंड पार्टी अतरौली के बीच मुकाबला रहा। संचालन देवी प्रसाद पाठक और विजय पाठक ने किया।