विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में घना कोहरा, हाईवे पर कम हुई दृश्यता, चालकों के लिए अलर्ट जारी

By Viveka Nand Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 14 Nov 2026 06:52 PM (GMT+05:30)

मथुरा में शनिवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात को प्रभावित किया, जिससे हाईवे पर दृश्यता घटकर 50 मीटर ...और पढ़ें

मथुरा में शनिवार सुबह हाईवे पर इस तरह धुंध छाई रही।

मथुरा में शनिवार सुबह हाईवे पर इस तरह धुंध छाई रही।

जागरण संवाददाता, मथुरा। इस सीजन में शनिवार की सुबह कोहरा ने दस्तक दी। शनिवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात की रफ्तार धीमी कर दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाना शुरू हुआ। देखते ही देखते शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर फैल गई।

सबसे अधिक असर हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर रहा, जहां दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक रह गई। आबादी वाले क्षेत्रों में दृश्यता करीब 100 मीटर थी, जबकि बाहरी इलाकों और देहात में आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कम दृश्यता के कारण चालकों को आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा लगाने में परेशानी हुई। सुरक्षा के लिहाज से वाहन चालकों ने रफ्तार घटा दी।

हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलते नजर आए। कई चालकों ने जोखिम लेने के बजाय अपने वाहन सड़क किनारे सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए और कोहरा कम होने का इंतजार किया।

लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को भी सफर में दिक्कत हुई। सुबह करीब सात बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ। दृश्यता बेहतर होने के बाद यातायात सामान्य रफ्तार पकड़ने लगा। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को करीब ढाई घंटे तक धीमी गति से सफर करना पड़ा।

तीन दिन और छाएगा कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन और कोहरा छाया रहेगा। रविवार से मंगलवार तक कोहरा होने का अनुमान है। कोहरा में वाहनों को सावधानीपूर्वक से चलाने का अलर्ट जारी किया गया है।

वाहन चालक ये बरतें सावधानी

  • वाहन सामान्य गति से धीमी गति में चलाएं।
  • गाड़ी की हेडलाइट्स को हमेशा लो-बीम पर रखें।
  • बेहतर दृश्यता के लिए गाड़ी की आगे व पीछे की फाग लाइट का उपयोग करें।
  • आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त और सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
  • कोहरे में ओवरटेक करने या अचानक लेन बदलने से परहेज करें।
  • गाड़ी सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर चारों इंडिकेटर चालूकर खड़ी करें।सफर के दौरान हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।