यमुना एक्सप्रेस वे पर मिले थे मां और बेटाें के शव, एक साल बाद खुला राज, पति ही निकला बीवी और बच्चाें का कातिल
Mathura Crime News मथुरा में थाना नौहझील सुरीर और बल्देव थाना क्षेत्र में मिले थे शव। मां और दो बेटाें की कर दी गई दी थी हत्या। शिनाख्त के लिए प्रयास करती रही पुलिस टीम को अब मिली सफलता। फिरोजाबाद की मूल निवासी थी महिला। दिल्ली जाकर रहने लगी थी।
मथुरा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक साल पहले मथुरा के थाना नौहझील और सुरीर में दो बालक और थाना बलदेव क्षेत्र में मिले महिला की शव की पहचान हो गई है। मरने वाले तीनों मां बेटे थे। उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या में महिला के पति समेत तीन अन्य लोग शामिल थे। महिला फिरोजाबाद के फरीदा की रहने वाली थी। जो दिल्ली में रहती थी।
दोस्ताें संग मिलकर पति ने की हत्या
यमुना एक्सप्रेस वे पर दो नवंबर को थाना नौहझील क्षेत्र में दस वर्षीय, सुरीर कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बालक के शव मिले थे। दो दिन बाद थाना बलदेव क्षेत्र में गांव कासिमपुर के पास सर्विस रोड किनारे एक महिला का शव झाड़ियों में छिपा हुआ मिला था। तीनों की एक ही तरीके से गला दबा कर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में दोनों बालकों के चेहरे, पीठ और पैर में खरोंच के निशान पाए गए थे। इसके साथ ही तीनों की हत्या का समय भी लगभग एक ही पाया गया था। तभी से पुलिस शवों की पहचान के लिए जुटी हुई थी।
शाम तक सामने आएगा पूरा मामला
एसएसपी अभिषेक यादव ने इस मामले की तेजी से जांच करने को पुलिस टीम को लगाया। पुलिस उन सभी थानों में गई, जहां से एक महिला और दो बच्चों की मिसिंग दर्ज थी। दिल्ली और फिरोजाबाद से पुलिस को तिहरे हत्याकांड के साक्ष्य मिल गए। पति ने ही अपनी पत्नी और दो बच्चों को अपने दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट के उतारा था। पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया है। अभी पूछताछ जारी है और शाम तक पुलिस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर देगी।