Move to Jagran APP

बरसाना-नंदगांव मिलाकर बनेगी नगर पालिका

मथुरा, बरसाना: मथुरा वृंदावन नगर निगम की तर्ज पर बरसाना और नंदगांव को एक कर नगर पालिका

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM (IST)
बरसाना-नंदगांव मिलाकर बनेगी नगर पालिका
बरसाना-नंदगांव मिलाकर बनेगी नगर पालिका

मथुरा, बरसाना: मथुरा वृंदावन नगर निगम की तर्ज पर बरसाना और नंदगांव को एक कर नगर पालिका बनाई जाएगी। यह दावा धर्मार्थ मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने किया है। उनका कहना है कि इसके लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के साथ चर्चा की गई है।

loksabha election banner

वह गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन के निजी कार्यक्रम में बरसाना आए थे। जागरण से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने नंदगांव को तीर्थ स्थल व नंदगांव-बरसाना को मिलाकर नगर पालिका बनाने की बात कही। बताया कि पूर्व में भी बरसाना को नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन मानक पूरे न होने के कारण यह अटक गया। नगर पालिका के लिए कम से कम 25 हजार की आबादी होना जरूरी है, जबकि बरसाना की आबादी करीब 13 हजार है। नंदगांव की आबादी करीब 15 हजार है। नंदगांव को जोड़ दिया जाएगा तो बरसाना-नंदगाव पालिका बन सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी सीएम योगी व नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से चर्चा हो चुकी है। अगर नंदगांव-बरसाना नगर पालिका बनाई गई तो संकेत, गाजीपुर, बरसाना देहात, चिकसोली व मानपुर भी इसमें सम्मिलित हो सकते हैं। ये गांव बरसाना व नंदगांव से जुड़े हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.