विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा में 94 लाख से बनेगी सड़क, नाला निर्माण कार्य का भी हुआ शुभारंभ

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:19 PM (IST)

मथुरा के जयसिंहपुरा वार्ड 36 में गणेश मंदिर से तमोली धर्मशाला तक 94 लाख रुपये की लागत से इंटरलाकिंग सड़क ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. गणेश मंदिर से तमोली धर्मशाला तक इंटरलाकिंग सड़क बनेगी।

  2. सड़क निर्माण पर करीब 94 लाख रुपये खर्च होंगे।

  3. राधाकृष्ण वाटिका में 20 लाख का सीसी नाला बनेगा।

जागरण संवाददाता, मथुरा। नगर निगम के वार्ड 36 जयसिंहपुरा में गणेश मंदिर के मुख्य द्वार से तमोली धर्मशाला तक इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और पार्षद एवं कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर करीब 94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

सांसद प्रतिनिधि और पार्षद ने बताया कि त्वरित योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क बनने से क्षेत्रीय निवासियों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

राधाकृष्ण वाटिका में करीब 200 मीटर लंबे सीसी नाले के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नाला बनने से सड़क पर पानी बहने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

भाजपा नेता रवि शर्मा, आशु खंडेलवाल, ज्ञान नारायण अग्रवाल, मुकेश कुमार, नीरज रावत, उमेश बघेल, हरिओम शर्मा, गंगाराम सोनी, सुनील शर्मा, सनी ठाकुर, नदीम और सोनू कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, झांसी पैसेंजर का भी होगा विस्तार