Move to Jagran APP

पूरी ऊर्जा से लड़े पंचायत चुनाव, विधान सभा की भी करें तैयारियां : अखिलेश

यमुना एक्सप्रेस वे पर सपा अध्यक्ष का पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 06:49 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:49 AM (IST)
पूरी ऊर्जा से लड़े पंचायत चुनाव, विधान सभा की भी करें तैयारियां : अखिलेश

संवादसूत्र, बाजना (मथुरा): लखनऊ से अलीगढ़ के टप्पल में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दे गए। एकजुट होकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की कह गए।

loksabha election banner

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे से होकर अलीगढ़ जिले के टप्पल में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बाजना कट पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख का चुनाव पूरी शक्ति के साथ लड़ें। एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश में विधान सभा का भी चुनाव होना है। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दें। सपा नेता ने कहा, पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाए। पार्टी एजेंडे की भी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। उनके साथ विधान परिषद सदस्य संजय लाठर थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। सपा नेता सौरभ एडवोकेट, राजकुमार समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सपा का प्रशिक्षण शिविर 17 से, आएंगे अखिलेश

जासं, मथुरा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 17 मार्च से मथुरा में होने जा रहा है। बाजना में किसान पंचायत भी होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

सपा के विधान परिषद सदस्य संजय लाठर ने बताया, समाजवादी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव और विधान सभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 17 व 18 मार्च को मथुरा में शिविर लगाया जाएगा। इसमें हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ जिले के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। शिविर स्थल का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया, 19 मार्च को बाजना में किसान पंचायत भी बुलाई गई है। प्रशिक्षण शिविर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रमुख महासचिव रामगोपाल समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.