विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा की गद्दा फैक्ट्री में आग से लाखों रुपये का सामान राख, चार दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 21 Oct 2026 10:00 AM (IST)

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में राया रोड स्थित निशि एंटरप्राइजेज की गद्दा फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग ...और पढ़ें

गद्दा फैक्ट्री में लगी आग।

गद्दा फैक्ट्री में लगी आग।

HighLights

  1. मथुरा की गद्दा फैक्ट्री में मंगलवार रात लगी भीषण आग।

  2. लाखों रुपये के तैयार और अधबने गद्दे जलकर हुए राख।

  3. चार दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत से आग बुझाई।

जागरण संवाददाता, मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में राया रोड स्थित लोहवन के समीप मंगलवार रात एक गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में आसपास के इलाके में धुएं का गुबार छा गया। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

जमुनापार क्षेत्र में राया रोड पर लोहवन के पास निशि एंटरप्राइजेज की गद्दा फैक्ट्री संचालित है। मंगलवार रात नौ बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें तीन गाड़ियां मथुरा से और एक गाड़ी मांट से बुलाई गई। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

आग ने लाखों का सामान किया राख

आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा तैयार और अधबना गद्दा समेत अन्य सामान जल गया। इसके अलावा एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कभी सड़कों पर भीख मांगने को था मजबूर, शोषण से मुक्ति पाकर 'राजू' को हाथी संरक्षण गृह में मिल रहा प्यार