Move to Jagran APP

ब्रज के मंदिरों में तेजप्रताप का रम गया मन, गोवर्धन मंदिर के किए दर्शन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने वक्त के झंझावातों से परेशान होकर ब्रज के मंदिरों में शांति की तलाश की। गुरूवार को उन्होंने ब्रज के कुंड और मंदिरों के दर्शन किए। उनके स्थानीय साथी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह जयगुरुदेव आश्रम के समीप ध्रुव टीला गए। यहां से उन्होंने मधुवन देखा। इसके उपरांत गांव तारसी के तालवन, कमोदवन की यात्रा कर दर्शन किए। वह मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित सतोहा के शांतनु कुंड भी गए और शांतनु बिहारी जी के दर्शन किए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:05 PM (IST)
ब्रज के मंदिरों में तेजप्रताप का रम गया मन, गोवर्धन मंदिर के किए दर्शन
ब्रज के मंदिरों में तेजप्रताप का रम गया मन, गोवर्धन मंदिर के किए दर्शन

गोवर्धन (मथुरा): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप का मन ब्रज के मंदिरों में रम गया है। परिवार में चल रहे भूचाल के बीच उन्होंने गुरुवार को भी ब्रज के मंदिरों में दर्शन किए और कुंडों के जल का आचमन लिया।

loksabha election banner

तेजप्रताप के साथी लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह जयगुरुदेव आश्रम के पास ध्रुव टीला गए। यहां से उन्होंने मधुवन देखा। इसके उपरांत गांव तारसी के तालवन, कमोदवन की यात्रा की।

वह मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित सतोहा के शांतनु कुंड भी गए। वहां शांतनु बिहारी जी के दर्शन किए। इसके बाद छटीकरा पहुंचकर गरुण गो¨वद के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सभी कुंडों के जल का आचमन लिया। यहां से वह वृंदावन स्थित गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। दिनभर भ्रमण के दौरान वे मीडिया से बातचीत का परहेज कर रहे हैं। दिनचर्या में दिनभर मंदिरों में जाकर दर्शन करना ही शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.