यशोदा मैया के जन्मदिन पर खूशी में झूमा नंदगांव
का आयोजन संवाद सूत्र नंदगांव। कान्हा की क्रीडास्थली नंदगांव में मां यशोदा के जन्म की धूम रही। उत्सव के दौरान नंदगांव बरसाना के गोस्वामीजनों ने नंदबाबा और यशोदा मइया को समाज गायन कर बधाइयां सुनाईं। 56 भोग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार नंदीश्वर पहाडी स्थित के नंदभवन में गत वर्षों की भांति यशोदा मइया का जन्मदिन मनाया गया। नंदभवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुगंधित पुष्प और पत्तियों से नंदभवन में बंधनवार सजाये गए। गुब्बारों से मंदिर सजाया गया। बधाइयां देने के लिए बरसाना से गोस्वामी भी आए। इस दौरान नंदगांव बरसाना के गोस्वामीयों के बीच करीब सवा घंटे तक समाज गायन का दौर चला। जुर चलियौ
मथुरा, जागरण संवाददाता: कान्हा की क्रीडास्थली नंदगांव में शुक्रवार को मां यशोदा के जन्म की धूम रही। उत्सव के दौरान नंदगांव-बरसाना के गोस्वामीजनों ने नंदबाबा और यशोदा मैया को समाज गायन कर बधाइयां सुनाईं। 56 भोग व भंडारे का आयोजन किया गया। नंदीश्वर पहाड़ी स्थित नंदभवन में यशोदा मैया का जन्मदिन मनाया गया। नंदभवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुगंधित पुष्प और पत्तियों से नंदभवन में बंधनवार सजाए गए। गुब्बारों से मंदिर सजाया गया। बधाइयां देने के लिए बरसाना से गोस्वामी भी आए। नंदगांव बरसाना के गोस्वामियों के बीच करीब सवा घंटे तक समाज गायन का दौर चला। जुर चलियौ बधावन नंदमहर घर सुंदर ब्रज की बाला, आज महामंगल महराने आदि पदों का गायन किया गया। शरन द्वारा रचित उमगि उगी जस की धरा माई लियौ अवतार का भी गायन किया गया। भगवान श्री कृष्ण की ननिहाल महराना में भी बधाई गायन का दौर चला। इस दौरान लोकनृत्य कर आराध्य को रिझाया गया।