विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के एक इशारे पर प्रेमी ने कर दी पति की हत्या, पुलिस नहीं उगलवा पाई थी कोई राज, फिर ऐसे उठा रहस्य से पर्दा

By Manoj KumarEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM (IST)

थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड से अगस्त में अगवा किए गए युवक की हत्या करके शव को राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी कस्बा के जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव के अवशेष मोपेड और अन्य सामान को बरामद कर लिया है। पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी ने युवक की हत्या की थी। हालांकि अभी पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया है।

राधाकुंड से अगवा युवक की हत्या कर शव राजस्थान में फेंका।
राधाकुंड से अगवा युवक की हत्या कर शव राजस्थान में फेंका।

संवाद सूत्र, गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड से अगस्त में अगवा किए गए युवक की हत्या करके शव को राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी कस्बा के जंगल में फेंक दिया गया। 

पुलिस ने शव के अवशेष, मोपेड और अन्य सामान को बरामद कर लिया है। पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी ने युवक की हत्या की थी। हालांकि, अभी पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया है।

यह है पूरा मामला

राधाकुंड से 18 अगस्त से नारायण अचानक लापता हो गए। उनकी पत्नी चंद्रवती ने अपने पति की गुमशुदगी थाना गोवर्धन में दर्ज कराई। पूर्व में पुलिस ने शक के आधार पर चंद्रवती को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन पुलिस नारायण के लापता होने के संबंध में कोई राज नहीं उगलवा सकी।

दोबारा हुई शिकायत तो उगला सच 

राधाकुंड के ही एक पूर्व जनप्रतिनिधि ने नारायण के लापता होने के पीछे पत्नी चंद्रवती का हाथ होने का शक जताते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने चंद्रवती को दोबारा हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। 

इसी आधार पर पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। जब उससे पूछताछ की तो उसने नारायण की हत्या का राज पुलिस के सामने उगल दिया। उसने बताया, नारायण की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को राजस्थान के जंगलों में फेंक दिया था।

निशानदेही पर सामान बरामद

प्रेमी गुड्डन गुर्जर की निशानदेही पर पुलिस ने पहाड़ी कस्बा के जंगल से शव के अवशेष, उसकी मोपेड और अन्य सामान बरामद कर लिया। 

गोवर्धन थाना प्रभारी विनोद बाबू ने बताया, मंगलवार तक इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। अभी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP News: श्री कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित सभी मामलों में हुई सुनवाई, हाई कोर्ट ने मथुरा के वकील को फटकारा

यह भी पढ़ें: सांप को ब‍िल में घुसते हुए देखा तो पूंछ पकड़कर न‍िकाल ल‍िया बाहर, फ‍िर हुई ऐसी घटना क‍ि मच गया हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।