लोकायुक्त पहुंचे गिरिराजजी की शरण, गोवर्धन की परिक्रमा लगाई
दानघाटी गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की
गोवर्धन, जासं। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त ने गोवर्धन पहुंचकर वाहन से गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। दानघाटी गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
सोमवार को उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त संजय मिश्रा ने परिवार के साथ दानघाटी गिरिराजजी की पूजा अर्चना की। सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। पूर्व मंदिर प्रबंधक राधाचरण कौशिक ने प्रभु का प्रसादी दुपट्टा और प्रसाद देकर लोकायुक्त का स्वागत किया। पूजा के उपरांत उन्होंने हनुमान बाग पर हनुमानजी के दर्शन कर सियाराम बाबा से आशीर्वाद लिया। संजय मिश्रा उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति और मथुरा के प्रशासनिक जज रहे हैं। उन्होंने इसे निजी यात्रा बताया। भगवान दास लम्बरदार, सोनू लम्बरदार, सुनील कौशिक, रामेश्वर पुरोहित, अशोक कुमार शर्मा आदि ने भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।