Move to Jagran APP

मथुरा में युवक ने थाने में खाया जहर, मौत, एक साल बाद लिवइन रिलेशनशिप में महिला ने साथ रहने से किया था इंकार

Mathura News हाईवे थाना में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रिलेशनशिप में रह रही महिला के इन्कार पर उठाया कदम। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आगरा रेफर किया। रात में उसने दम तोड़ दिया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Mon, 27 Mar 2023 07:46 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 07:46 AM (IST)
मथुरा में युवक ने थाने में खाया जहर, मौत, एक साल बाद लिवइन रिलेशनशिप में महिला ने साथ रहने से किया था इंकार
Mathura News: एक माह पूर्व चली गई थी महिला, शनिवार रात्रि पुलिस ने किया बरामद।

मथुरा, जागरण टीम। रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ रहने से इन्कार पर आहत दिव्यांग युवक ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उसकी मृत्यु हो गई।

loksabha election banner

साथ रहती थी एक महिला

हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मायापुरम कालोनी में दिव्यांग 30 वर्षीय अशोक रहते थे। उसके साथ एक महिला रहती थी।। पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को महिला कहीं चली गई। पता न चलने पर अशोक ने हाईवे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार रात्रि इलाका पुलिस सर्विलांस की मदद से महिला को बरामद कर थाने ले आई। रविवार सुबह करीब सात बजे अशोक ट्राइसाइकिल से थाने पहुंचा। उसने महिला से बात की तो उसने साथ रहने से मना कर दिया।

कुछ देर बाद फिर पहुंचा थाने

वह थाने से बाहर आ गया और कुछ देर बाद फिर से पहुंच गया। उसने फिर महिला से बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर अशोक ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को पूछताछ में उसने बताया कि सल्फास की गोलियां निगल ली हैं। पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद भी राहत न मिली तो आगरा रेफर कर दिया। एसएन अस्पताल में उसका उपचार चला, जहां उसने दम तोड़ दिया।

गाजियाबाद में रहता था पहले, जहां से बढ़ीं नजदीकियां

अशोक पहले गाजियाबाद में रहता था। यहीं उसकी नजदीकी महिला से हो गई थी। इसके बाद वे दोनों यहां आ गए और एक वर्ष से साथ रह रहे थे। मूल रूप से बालपुर निवासी अशोक की स्वजन से अनबन थी, इसी के चलते वह अलग रहता था। महिला शादीशुदा है। वह अपने पति और चार बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहती थी। इंस्पेक्टर छोटेलाल का कहना है कि दिव्यांग थाने में विषाक्त पदार्थ खाकर आया था। हालत बिगड़ने पर उपचार को भेजा गया, आगरा एसएन में उसकी मौत हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.