विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूनो नेशनल पार्क से भागा चीता भरतपुर में हुआ स्पॉट, टीम जंगल से रेस्क्यू करने को जुटी

By Virendra Kumar Verma Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 23 Nov 2026 10:04 PM (GMT+05:30)

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता केजीपी-13 राजस्थान के बयाना क्षेत्र में देखा गया है। इसे सुरक्षित पकड़कर वापस कूनो ले जाने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान वन विभाग की टीमें रेस्क्यू की तैयारी कर रही हैं।

भरतपुर के पास बयाना के जंगलों में स्पॉट हुआ नाइजीरियन चीता।

भरतपुर के पास बयाना के जंगलों में स्पॉट हुआ नाइजीरियन चीता।

संवाद सूत्र, भरतपुर। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर राजस्थान के बयाना क्षेत्र में पहुंचे चीता केजीपी-13 को रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू हो गई है। चीते को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने और वापस कूनो ले जाने के लिए मध्यप्रदेश वन विभाग की विशेषज्ञ टीम बयाना के लिए रवाना हो गई है। राजस्थान वन विभाग की टीमें भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग करेंगी।

चीता पिछले दो दिन से बयाना कोतवाली क्षेत्र के नगला निर्मान और नगला भांड गांवों के बीच जंगल में डेरा जमाए हुए है। उसका मूवमेंट दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के नजदीक झाड़ियों में बना हुआ है। वन विभाग की टीमें सैटेलाइट कालर के माध्यम से उसकी लोकेशन पर नजर रख रही हैं। मौके पर बयाना रेंजर पवन विधूड़ी वनकर्मियों के साथ तैनात हैं।

भरतपुर डीएफओ के अनुसार चीते को रेस्क्यू करने में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जाएगा। उसकी मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों के लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि चीता केजीपी-13 मई के बाद दूसरी बार बयाना के बंध बारैठा वन क्षेत्र में पहुंचा है। इससे पहले भी वह करीब 15 दिनों तक इस क्षेत्र के अलग-अलग जंगलों में विचरण करता रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।