विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने के दाम गिरने से मथुरा के बाजार में रौनक: करवा चौथ पर लाइवेट ज्वेलरी और डायमंड, पोल्की पहली पसंद

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:18 AM (IST)

मथुरा में करवा चौथ से पहले आभूषण बाजार में रौनक बढ़ गई है, जहां बड़े ब्रांड्स और स्थानीय विक्रेताओं ने ...और पढ़ें

मथुरा: तनिष्क शोरूम पर खरीददारी करती ग्राहक। फोटो जागरण

मथुरा: तनिष्क शोरूम पर खरीददारी करती ग्राहक। फोटो जागरण

HighLights

  1. करवा चौथ से पहले मथुरा में आभूषण बाजार गुलजार

  2. सोने के दाम में गिरावट से ग्राहकों की भीड़ बढ़ी

  3. डायमंड, पोल्की, फ्यूजन ज्वेलरी युवाओं की पहली पसंद

जागरण संवाददाता, मथुरा। करवा चौथ से पहले आभूषण बाजार की चमक भी दोगुणी हो गई है। बड़े ब्रांड ने अपने नए और आकर्षक कलेक्शन बाजार में उतारे हैं तो स्थानीय विक्रेताओं ने अपने और दक्षिण भारतीय सहित कोलकाता, मुंबई, केरल की तरह-तरह की डिजायन मंगाई हैं, जिसमें लाइट और हैवीवेट दोनों ही पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं को सालिटियर खूब पसंद आ रहा है।

फ्यूजन ज्वेलरी की सबसे ज्यादा मांग है, टेंपल, फ्लोरल और पर्यावरण थीम पर कलेक्शन खूब पसंद किया जा रहा है। रोज गोल्ड के इटेलियन डिजायन ब्रेसलेट सहित डायमंड, पोल्की, प्रीसियस और सेमी प्रीसियस स्टोन के आभूषण आकर्षित कर रहे हैं।

सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों से हुई मामूली गिरावट

सोने के मूल्यों में पिछले कुछ दिनों से मामूली गिरावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया है। रविवार को 24 कैरेट सोने का मूल्य 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। ऐसे में सहालग के लिए बुकिंग, खरीद दोनों बढ़ी हैं। वहीं करवा चौथ के लिए भी खूब खरीदारी और उसी दिन लेने के लिए बुकिंग कराई जा रही है। 22 से लेकर 14 कैरेट तक के आभूषण पसंद किए जा रहे हैं। तनिष्क ने अध्यंतरा के नाम से अपना बड़ा कलेक्शन बाजार में उतारा है। इसे ब्रह्मांडीय और आकाशीय थीम पर रखा गया है। इसमें ब्रहांड की आकृतियों और सूरज, चांद, तारों की आकृतियों की डिजायन को उतारा है।

इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वेलरी, रोज गोल्ड युवाओं को खूब आ रहा पसंद

रिलांयस, कल्याण ज्वेलर्स सहित दूसरे ब्रांड का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है। स्थानीय विक्रेताओं ने रामदरबार, श्रीकृष्ण-राधारानी, मयूर, गणेश जी का टेंपल कलेक्शन उतारा है। साेने का नेकलेस में डायमंड, असली पन्ना, रूबी, रोस कट डायमंड और मोतियों से जड़ा है। डायमंड रिंग, ईयर रिंग, पेंडेंट, ब्रासलेट का बड़ा कलेक्शन है।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ: अलीगढ़ में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का जलवा, हैवी से लाइटवेट डिजाइन तक की मांग

जेन-जी को भा रही है ये ज्वेलरी

जेन जी का इलक्ट्रो फॉर्मिंग ज्वेलरी भा रही है, इनमें डिजायन ज्यादा क्लीयर होती है। हैवीवेट ज्वेलरी में ग्लास कुंदन, डायमंड, प्रीसियस और सेमी प्रीसियस स्टोन आकर्षित कर रहा है। रिंग, कंगन, ईयर रिंग में डायमंड, अनकट डायमंड सबसे ज्यादा मांग है। होली गेट, चौका बाजार के पुराने बाजार से लेकर कृष्णा नगर के शोरूम तक ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। करवा चौथ के लिए खरीदारी की जा रही है तो बुकिंग कराने वालों की कमी नही है। इसके साथ ही सहालग के ग्राहक भी जमकर पहुंच रहे हैं।

जेन जी टर्किश और इटेलियन डिजायन के लाइटवेट आभूषण मांग रहे हैं। इलेक्ट्रो फॉर्मिंग की ज्वेलरी की खूब मांग है। डायमंड, पोल्की पहली सहित हेरीटेज कलेक्शन में रजबाड़ा लुक पहली पसंद बना हुआ है।

-

माधव बंसल, कोषदा ज्वेलर्स, होलीगेट

फ्यूजन और डायमंड ज्वेलरी को सर्वाधिक पसंद किया जा रहा है। टेंपल ज्वेलरी आकर्षिक कर रही है तो फ्लोरल, पर्यावरण संबंधित थीम का बड़ा कलेक्शन है। युवाओं को हल्के डिजायन पसंद आ रहे हैं।

-

पवन अग्रवाल, राधारानी ज्वेलर्स, कृष्णा नगर

तनिष्क ने अध्यंतरा के नाम से नया कलेक्शन उतारा है। इसकी मांग जबरदस्त है। इसके साथ ही युवाओं के लिए लाइटवेट में भी खूब डिजायनें हैं, जिनकी खरीद, बुकिंग दोनों हो रही हैं।

-

प्रवीण कुमार, स्टोर मैनेजर, तनिष्क

सोने का मूल्य घटने से सहालग और करवा चौथ के लिए मांग खूब बढ़ी है। टेंपल ज्वेलरी में दक्षिण भारतीय शैली की मांग खूब है। हैदराबादी जड़ाऊ गहने पसंद किए जा रहे हैं। रोजगोल्ड की मांग युवाओं में अधिक है।

-

लोकश गर्ग, समृद्धि ज्वेलर्स, कृष्णा नगर