Indian Railway News: दीपावली पर नहीं आएगी दिक्कत, निजामुद्दीन और खजुराहो के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, मथुरा। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिलती है। रेलवे द्वारा त्योहारों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। फेस्टिवल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। खड़की–हजरत निजामुद्दीन, खजुराहो–रूंधी के मध्य ट्रेन चलाई जाएंगी।
खड़की–हजरत निजामुद्दीन के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। खड़की–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन छह अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को किया जाएगा। हजरत निजामुद्दीन–खड़की सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन सात अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को किया जाएगा।
खड़की से यह ट्रेन शाम 5.30 बजे चलेगी और मथुरा दोपहर 3.30 बजे पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से यह ट्रेन रात 10. 10 बजे चलेगी और मथुरा रात 2.15 बजे पहुंचेगी। खजुराहो–रूंधी के बीच भी ट्रेन संचालन किया जा रहा है। खजुराहो से रूंधी के लिए 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, रविवार को ट्रेन संचालन किया जाएगा।
रूंधी से खजुराहो के लिए 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को ट्रेन संचालन किया जाएगा। खजुराहो से शाम पांच बजे चलेगी और मथुरा जंक्शन पर सुबह 4.10 बजे पहुंचेगी। रूंधी से शाम 6.45 बजे चलेगी और मथुरा जंक्शन पर शाम 7.35 बजे पहुंचेगी।
पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि त्योहारों पर रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों का आवागमन सुविधाजनक हो सके।
