विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्त ही निकला कातिल: 'घर की महिला से अवैध संबंध थे, इसलिए मार दिया'; मथुरा में कारपेंटर हत्याकांड का खुलासा

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:21 AM (GMT+05:30)

वृंदावन में निर्माणाधीन इमारत में मिले बढ़ई संजीव कुमार उर्फ पप्पू के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ...और पढ़ें

पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपित। जागरण

पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपित। जागरण

HighLights

  1. वृंदावन में बढ़ई संजीव कुमार उर्फ पप्पू की हत्या का खुलासा।

  2. अवैध संबंधों के कारण दोस्त कन्हैया ने की थी हत्या।

  3. पुलिस ने आरोपित कन्हैया को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार फेज दो में निर्माणाधीन इमारत में मिले बढ़ई के शव की वारदात का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मृतक के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथी ने अवैध संबंधों के कारण बढ़ई की हत्या कर दी थी।

पप्पू की हत्या के बाद पकड़ा नामजद आरोपित

वृंदावन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि चैतन्य विहार फेज दो में निर्माणाधीन इमारत में हुई औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र में मुगपुर निवासी संजीव कुमार उर्फ पप्पू की हत्या में नामजद उसी के पड़ोस के गांव कछपुरा में रहने वाले कन्हैया को पुलिस ने पकड़ लिया है।

गुरुवार सुबह पप्पू का शव मिलने के बाद से ही आरोपित फरार था। शुक्रवार रात आरोपित कन्हैया वृंदावन में पानीगांव रोड पर स्थित हैलीपेड के सामने देखा गया है।

महिला से थे अवैध संबंध

पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके परिवार की किसी महिला से मृतक के अवैध संबंध थे। बार-बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो आरोपित पहले तो उसके साथ काम करने के बहाने वृंदावन आ गया। फिर मौका मिलते ही बुधवार रात उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपित को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद

यह भी पढ़ें- आगरा में GST चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, 12000 KG स्क्रैप मामले में फर्म मालिक समेत चार पर कार्रवाईा