विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरों की बनावट और पुराना फोटो... पुलिस ने ऐसे खोली मथुरा की बड़ी चोरी, 7 KG सोना और कैश मिला

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:05 PM (IST)

मथुरा के कोसीकलां में करोड़ों की सराफा चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू को ...और पढ़ें

चोरी की जानकारी देने के दौरान पुलिस अधिकारी। जागरण

चोरी की जानकारी देने के दौरान पुलिस अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. कोसीकलां सराफा शोरूम में करोड़ों की चोरी का खुलासा।

  2. आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू पैरों की बनावट से पहचाना गया।

  3. पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद किए।

संवाद सूत्र, कोसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां में सराफा शोरूम से करोड़ों की चोरी के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपित ने चेहरा तो छिपा लिया, लेकिन उसके पैरों की बनावट ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। वारदात के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपित बैग टांगे और शरीर को ढके नजर आया। इससे चेहरा साफ नहीं हो सका।

पुलिस ने पुराने फोटो से उसकी पहचान मिलाई तो पैर में मौजूद गैप ने शक को पुख्ता कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पहचान से पहले ही आरोपित पुलिस थाने में बैठकर पूछताछ का सामना कर रहा था।
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। एक फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बैग टांगे और शरीर ढके दिखाई दिया। उसने इस तरह खुद को ढक रखा था कि कैमरे में उसका चेहरा साफ नहीं आ सका। ऐसे में फुटेज हाथ लगने के बावजूद पुलिस के लिए उसकी पहचान करना आसान नहीं था।

वर्तमान 13 कर्मियों की जानकारी जुटाई

पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले वर्तमान 13 कर्मियों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही पूर्व में काम कर चुके कर्मियों और उनसे जुड़े लोगों का भी रिकॉर्ड खंगाला गया। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस यह तय नहीं कर पा रही थी कि थाने लाया गया व्यक्ति वही है या नहीं।

mtr small 16 sept

दुकान स्वामी।

लघुशंका को गए दूसरे संदिग्ध ने एसएसपी को बताया, जिसे ढूंढ रहे, यही है वो

मंगलवार रात साढ़े 10 बजे थाने में पूछताछ के दौरान एक कर्मी लघुशंका के लिए बाहर गया। फिर थाने में मौजूद एसएसपी श्लोक कुमार से कहा कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा व्यक्ति थाने में ही बैठा है। इसके बाद पुलिस ने मुहल्ला रामनगर निवासी विष्णु उर्फ पप्पू से पूछताछ की, लेकिन वह पुलिस को उलझाता रहा। इसी बीच पुलिस की एक टीम के हाथ आरोपित का एक पुराना फोटो लगा। पुराने फोटो और सीसीटीवी में नजर आ रहे व्यक्ति के हुलिए का मिलान किया गया।

पहचान से पहले आरोपित थाने में कर रहा था पूछताछ का सामना

पुलिस की नजर उसके पैरों पर गई। पैर में बना खास गैप दोनों तस्वीरों में एक जैसा नजर आया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। आरोपित ने वारदात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वारदात के बाद पुलिस के डॉग स्क्वॉयड से बचने के लिए कुछ दूरी पर अपने जूते उतारकर फेंक दिए थे। इसके बाद वह आगे बढ़ गया, ताकि जूते और उसकी गंध के सहारे पुलिस उस तक न पहुंच सके।

नेपाल सीमा पर मिली आरोपित के मोबाइल नंबर की लोकेशन

शोरूम में चोरी के बाद, शोरूम मालिक ने पुलिस को आरोपित विष्णु का मोबाइल नंबर दिया। पुलिस ने उसे सर्विलांस पर रखा, जिससे उसकी लोकेशन नेपाल बॉर्डर पर मिली। पुलिस को आशंका थी कि आरोपित माल के साथ नेपाल भाग सकता है, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 7 किलोग्राम सोना और 11 लाख बरामद, मथुरा में सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश; तिजोरी के तोड़े थे 14 लॉक

मोबाइल दूसरे व्यक्ति को हुआ अलॉट

एसएसपी श्लोक कुमार ने पीलीभीत एसएसपी से संपर्क किया और दो टीमें रवाना कीं। मंगलवार दोपहर, टीम ने एसएसपी को सूचित किया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है, लेकिन पुलिस ने पहले ही राजफाश कर दिया था। जब टीम ने जांच की, तो पता चला कि वह मोबाइल अब किसी अन्य व्यक्ति को अलॉट हो चुका है।

यह भी पढ़ें- ब्रज की सबसे बड़ी चोरी: मथुरा में चालाक चोर ने 7 घंटे में उड़ाया 14 करोड़ का सोना और कैश