विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024: होली पर धधकते अंगारों से निकलता है पंडा, गांव फालैन की परिक्रमा कर तप पर बैठे फालैन के मोनू

Published: Sun, 25 Feb 2024 11:18 AM (IST)

Mathura Holi 2024 ब्रज में होली की धूम वसंत पंचमी पर डांडा गढ़ने के साथ से शुरू हो जाती है। ...और पढ़ें

Holi 2024: गांव फालैन की परिक्रमा कर तप पर बैठा मोनू पंडा
Holi 2024: गांव फालैन की परिक्रमा कर तप पर बैठा मोनू पंडा

HighLights

  1. गांव फालैन की परिक्रमा कर तप पर बैठ गया पंडा
  2. धधकते अंगारों से निकलता है पंडा, बड़ी संख्या में देखने आते लोग

संसू, कोसीकलां। गांव फालैन में हाेलिका दहन से निकलने के लिए मोनू पंडा गांव की परिक्रमा कर तप पर बैठ गया। इसी के साथ पंडा मेला की तैयारी शुरू हो गईं। धधकते अंगारों से पंडा निकलेगा।

शेरगढ़ मार्ग स्थित गांव फालैन में होलिका दहन के दिन धधकते अंगारों के मध्य से पंडा निकलता है। इस बार 24 मार्च को होलिका दहन होना है। शनिवार की सुबह पंडा मेले की तैयारी शुरू कर दी गईं। फालैन के अलावा सुपाना राजागढ़ी, भीकागढ़ी, बल्लगढ़ी, नगला मेव, महरौली, पैगांव, विशंवरा नगरिया तीन, सात, दसविसा, छौंकरवास के ग्रामीणों ने होलिका की तैयारियां कीं। उपले आदि से होलिका का निर्माण करना शुरू कर दिया।

गांव की परिक्रमा कर होलिका दहन स्थल पर पहुंचे

प्रधान कैलाश चौधरी ने बताया शनिवार की सुबह मोनू पंडा ने गाय के कच्चे से दूध से परिक्रमा लगाई। वह होलिका दहन स्थल पर पहुंचे। योगीराज महाराज ने होलिका की पूजा कराई। इसके बाद मोनू पंडा तप पर बैठ गया। होलिका के दिन अर्ध्य देते हुए पंडा धधकते अंगारों से निकलेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह, बच्चू सिंह रावत, कन्हैया, करतार चौधरी, कमल नेता, धर्मवीर बौहरे, रंजीत, जुगन, रामवीर, डा रूपचंद शर्मा, सोनू, धर्मवीर, गौरव शर्मा, त्रिलोक शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः Kasganj Accident: 23 मौतों के बाद अब अंतिम संस्कार; रो रहा पूरा गांव, मुस्लिम समाज ने बनाई अर्थी, एक घर में से उठीं पांच अर्थियां

एक माह तप करेगा मोनू पंडा

मोनू पंडा एक माह तक नियमित नियम पालन करेगा। पूर्णिमा के दिन घर परिवार को त्याग देगा और ब्रह्मचर्य का पालन करेगा। मंदिर में उपलब्ध खाद्य सामग्री का ही सेवन करेंगे। जमीन पर सोएंगे और प्रहलाद कुंड में स्नान कर पूजा करेंगे। गांव की सीमा से बाहर नहीं जाएंगे।

फालैन बाइपास का निर्माण जल्द

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने फालैन बाइपास की स्थिति को लेकर शासन को पत्र लिखा था। फालैन बाइपास निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।