यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम नरेंद्र मोदी को राखी बांधेंगी वृंदावन की निराश्रित विधवाएं
वृंदावन के आश्रम की बुजुर्ग विधवा महिलाओं ने रक्षाबंधन के त्योहार पर खास राखियां बनाई हैं। यह राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

मथुरा (जेएनएन)। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन के निराश्रित आश्रम में रह रहीं विधवाएं आज दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधेंगी। बीते वर्ष भी यह लोग अपने हाथ से बनी राखियां लेकर दिल्ली गई थीं।
वृंदावन के आश्रम की बुजुर्ग विधवा महिलाओं ने रक्षाबंधन के त्योहार पर खास राखियां बनाई हैं। इन सभी ने यह राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाई हैं। आज यह सब पीएम मोदी को राखी बांधेंगी। महिलाओं ने 1700 से ज्यादा राखियां बनाई है। विधवाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए खास तौर पर राखियां बनाई।
यह भी पढ़ें:कुशीनगर में रक्षाबंधन पर बहन को टायलेट की सौगात
मीरा सहभागिनी आश्रम में रहने वाली इन महिलाओं की राखियों पर नरेंद्र मोदी की रंगीन तस्वीरें लगी हुई हैं। दस महिलाएं दिल्ली आएंगी और भाई नरेंद्र मोदी को राखी बांधेंगी।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद में राखी बांधकर शौचालय की मांग करेंगी बहनें
सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर मोदी की कलाई में राखी बांधने की अनुमति दिए जाने का हमने अनुरोध किया, जिसकी मंजूरी हमें मिल गई है।
देखें तस्वीरें : उत्तर प्रदेश में राजनेताओं ने बंधवाई राखी
यूपी में भी मोदी की तस्वीर वाली राखियां बाजार में खूब बिक रही हैं। इनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम की भी राखियां डिमांड पर है।
