विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं मथुरा, वेटेरिनरी विश्वविद्यालय का किया भ्रमण

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Mar 2026 02:21 PM (IST)

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का भ्रमण ...और पढ़ें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का स्वागत करती छात्रा।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का स्वागत करती छात्रा।

HighLights

  1. वेटेरिनरी विश्वविद्यालय और छात्राओं की वाल पेंटिंग देखी।

  2. मंगलवार को मेडल व आंगनबाड़ी किट वितरित करेंगी।

जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार की सुबह करीब 10.35 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान पहुंचीं। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा मथुरा आईं। उनका हेलीकाप्टर वेटेरिनरी कालेज परिसर में बने हेलीपैड पर लैंड किया।

उन्होंने कालेज परिसर का भ्रमण किया। छात्राओं द्वारा बनाई गई रचनात्मक वाल पेंटिंग देखी और सराहना की। दो दिवसीय दौरे पर पहुंची राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर तीन बजे वृंदावन राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी। यहां वह एक घंटे रहेंगी। शाम पांच बजे वह वेटेरिनरी परिसर स्थित फिशरीज महाविद्यालय का निरीक्षण करेंगी।

इसके बाद वह कृष्णा गर्ल्स हास्टल का भी निरीक्षण करेंगी। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह वेटेरिनरी के विद्यार्थियों को मेडल प्रदान करेंगी। इसके अलावा वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किटों का वितरण करेंगी। उनके आगमन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है। उनका वाहन जाम में न फंसे, इसको लेकर यातायात पुलिस तैनात की गई है।