Move to Jagran APP

चंद्रयान मिशन-2 का साक्षी बनेगा गर्ग परिवार

भारत सरकार का भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान केंद्र दिनांक 22 जुलाई 2019 को अपना चंद्रयान मिशन.2 अंतरिक्ष मे ंचन्द्रमा पर भेजने के लिये अब पूर्ण रूप से तैयार है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में इसरो नासा सहित देश विदेश के जाने माने वैज्ञानिक एवं हस्तियाँ भाग लेंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 06:22 AM (IST)
चंद्रयान मिशन-2 का साक्षी बनेगा गर्ग परिवार
चंद्रयान मिशन-2 का साक्षी बनेगा गर्ग परिवार

मथुरा, जागरण संवाददाता। सोमवार का दिन देश भर के अलावा मथुरा के लिए भी खास होने वाला है। चंद्रयान मिशन 2 अंतरिक्ष में चंद्रमा पर जाने के लिए तैयार है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने को मथुरा निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी अनुज गर्ग एवं उनके परिवार को भी आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह निमंत्रण उनके पुत्र आयुष गर्ग द्वारा रक्षा और विज्ञान विषय पर लगातार की जा रही सफल रिसर्च के लिए भेजा गया है।

loksabha election banner

25 वर्षीय आयुष बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने बेचलर्स लंदन स्कूल ऑफ इकॉनामिक से और स्पेशलाइजेशन डिफेंस साइंस एंड स्पेस में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से किया है। वे वर्ष 2012 से रिसर्च कर रहे हैं। साथ ही डिफेंस तथा चंद्रयान-2 और गगनयान से संबंधित विभिन्न प्रमुख मुददों पर टिप्प्णी देते हैं।

कार्यक्रम में जाने का विटनेस पास उन्हें शुक्रवार रात को ही प्राप्त हुआ है, जिसके मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार को रवानगी करेंगे।

आई थी तकनीकी दिक्कत:

चंद्रयान 2 को अंतरिक्ष मे छोड़ने का कार्यक्रम 14 जुलाई को था, लेकिन कुछ तकनीकी कमियों के कारण उसे रोक दिया गया। अब वह सभी तकनीकी कमियां दूर कर ली गयी हैं। सोमवार दोपहर 2.43 बजे उत्तरी चेन्नई से लगभग 80 किमी दूर श्री हरिकोटा आयरलैंड स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत में ही निर्मित जीएसएलवी मार्क थ्री और एमआइ रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में छोड़ा जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.