श्रद्धा का आचमन, आस्था का स्नान
घरों में पहुंचा गंगाजल तो हर हर गंगे से गुंजा शहर इंफो 20 एमएलडी गंगाजल हुआ सप्लाई 1.
जागरण संवाददाता, मथुरा : कान्हा की नगरी में गुरुवार को भरपूर गंगाजल पहुंचा। यमुना के शहर में गंगाजल मिलने पर किसी ने आचमन किया, तो किसी ने गंगाजल से स्नान कर हर-हर गंगे का जयघोष किया। कृष्णा नगर में पहली बार गंगाजल पहुंचा तो लोगों के चेहरे खिल उठे। घरों से निकलकर लोगों ने सुबह से ही पानी भरना शुरू कर दिया।
गुरुवार को भोर से ही घरों में गंगाजल की आपूर्ति सुचारू हो गई थी। तकनीकी कमी दूर होने के बाद 20 एमएलडी पानी पहली बार मथुरा पहुंचा। इससे शहर के दो दर्जन से अधिक इलाकों में गंगाजल पहुंचा। जल निगम अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को सभी 36 हजार घरों को गंगाजल की सप्लाई हुई। इससे करीब 1.80 लाख लोगों को गंगाजल मुहैया कराया गया है। इस तरह अब हर रोज लोगों को 24 घंटे गंगाजल मुहैया कराया जाएगा।