मोटा गणेश मंदिर में सजा छप्पनभोग
वृंदावन: अठखंभा स्थित मोटा गणेश मंदिर पर सुबह पांच बजे गणपति की मंगला आरती के बाद महाभिष
वृंदावन: अठखंभा स्थित मोटा गणेश मंदिर पर सुबह पांच बजे गणपति की मंगला आरती के बाद महाभिषेक हुआ। शाम को मंदिर में गणपति का भव्य फूल बंगला सजाकर छप्पनभोग अर्पित किए गए। इसके बाद रात में महाआरती का आयोजन किया। गणेश चतुर्थी पर परिक्रमा मार्ग स्थित गणेश आश्रम में धार्मिक आयोजन हुए। छप्पनभोग अर्पित कर हवन-यज्ञ में महामंडलेश्वर योगीराज रामजीवन दास ने आहुति दी। आध्यात्म रक्षा मंच ने राधासनेह बिहारी मंदिर में गणेशोत्सव मनाया। गणेश जी के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक कर 11 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया। रुक्मिणी विहार स्थित एनके ग्रुप के आवासीय अपार्टमेंट संस्कार सिटी में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक विवेक अग्रवाल ने गणेशजी महाराज का पूजन किया। इस मौके पर संस्था के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।