विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मथुरा चीनी मिल आंदोलन में पूर्व सूबेदार और पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व सैनिकों ने दर्ज कराई FIR

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:57 AM (IST)

चीनी मिल आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पूर्व सूबेदार ललित कर्मयोगी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

  2. चीनी मिल आंदोलन के नेता हैं ललित कुमार कर्मयोगी।

  3. भूतपूर्व सैनिकों के दस्तावेज दुरुपयोग का आरोप लगाया गया।

जागरण संवाददाता, मथुरा। दो माह से चल रहे चीनी मिल आंदोलन की अगुवाई कर रहे पूर्व सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी के खिलाफ उनके साथी पूर्व सैनिकों ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि भूतपूर्व सैनिक परिषद के नाम पर संस्था का पंजीकरण कराने के लिए पूर्व सैनिकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लिए गए, लेकिन संस्था की जगह ट्रस्ट बनाकर खुद संचालन शुरू कर दिया। मुकदमे में पूर्व सूबेदार की पत्नी व एक अन्य को नामजद किया है।

सेवानिवृत्त हवलदार पवन कुमार सिंह, सेवानिवृत्त नायक मुरारी लाल समेत अन्य पूर्व सैनिकों की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि सेवानिवृत्त सूबेदार ललित व उनसे जुड़े लोगों ने भूतपूर्व सैनिक परिषद संस्था के पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों के आवश्यक दस्तावेज लिए।

पूर्व सैनिकों ने लगाया अलग ट्रस्ट बनाने का आरोप

संस्था की जगह ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया। इसमें अपना गलत पता लिखवाया। आरोप है कि इस पर जब आपत्ति की गई तो ललित कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर छाता उमेश त्रिपाठी ने बताया कि ललित कुमार कर्मयोगी, उनकी पत्नी चंचल देवी और रूपेश तालान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

13 अगस्त से शुरू हुआ था धरना

छाता चीनी मिल की मांग को लेकर 13 अगस्त से धरना शुरू हुआ था। एक सप्ताह बाद पूर्व सूबेदार ललित कर्मयोगी ने आंदोलन का नेतृत्व शुरू कर दिया। सरकार द्वारा पहले एथेनॉल प्लांट और फिर चीनी मिल शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया, लेकिन आंदोलन नहीं रुका। आंदोलनकारियों का कहना है कि पहले चीनी मिल शुरू की जाए। आंदोलन जारी है।

यह भी पढ़ें- यूपी की पहली मल्टी यूनिट बनेगी छाता चीनी मिल, एथेनॉल उत्पादन से 1 लाख किसानों को मिलेगा लाभ; दूसरी बार गन्ना मंत्री ने किया दावा

यह भी पढ़ें- छाता चीनी मिल का सितम्बर में सीएम करेंगे शिलान्यास, एथेनॉल प्लांट भी लगेगा; यूपी के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की घोषणा