विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम सुसाइड कर रहे हैं...', तीन बच्चों का गला दबाया और पत्नी के सिर पर हमला, मथुरा में पति ने खुद को लगाया करंट

Published: Tue, 10 Feb 2026 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 10 Feb 2026 03:50 PM (IST)

मथुरा के खप्परपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मनीष जाटव ने अपनी पत्नी और ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा में महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। गृहस्वामी ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाया, फिर पत्नी के सिर पर वार किया। खुद करंट लगाकर जान दे दी।

मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने कहा है कि वह खुद आत्महत्या कर रहा है, किसी को परेशान न किया जाए। घर की दीवार और एक पर्ची पर भी आत्महत्या करने की बात लिखी है। गृहस्वामी करीब तीन वर्ष से तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी था।

सुबह घर में मिले पांचों के शव

खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष जाटव, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज का शव सुबह के घर के अंदर पड़ा मिला। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रह रहे मनीष के भाई पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। खिड़की से देखा तो कमरे में पांचों लोगों के शव पड़े थे। ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर घुसे, फिर पुलिस को सूचना दी।

गृहस्वामी ने मोबाइल में बनाया वीडियो मैं खुद कर रहा हूं आत्महत्या

मनीष ने अपने घर की दीवार पर लिखा है कि मैं मनीष आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। घर के कमरे में एक पर्ची मिली है, इस पर भी लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने मनीष के मोबाइल से एक वीडियो भी बरामद किया है, इसमें मनीष कह रहे हैं कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। यह भी कहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये की जमीन बेची थी, उसका पैसा भी उन्हें मिल गया है।

crowd at home

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़।

 

adg an ssp reachs

घटनास्थल पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे।

घटनास्थल पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे

प्रथम दृष्टया पत्नी के सिर पर किसी वस्तु से मनीष ने प्रहार किया, फिर तीन बच्चों का गला दबाया, उनकी मृत्यु के बाद खुद को करंट लगा लिया। घटनास्थल पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे। डीएम ने बताया कि वीडियो में भी मनीष ने आत्महत्या की बात कही है। आत्महत्या है या फिर कोई और कारण यह भी पता किया जा रहा है।