त्योहार पर रेल यात्रियों को सौगात: खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल और भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रुंधी स्टेशन का निरीक्षण कर खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारियों का जायजा लिया। इसके ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रुंधी स्टेशन का निरीक्षण किया।
खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 15-15 ट्रिप संचालित होगी।
भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस चार राज्यों को जोड़ेगी।
जागरण संवाददाता, मथुरा। खजुराहो–रुंधी के बीच संचालित होने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने रुंधी स्टेशन का निरीक्षण किया। भुज- बरौनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस का भी संचालन किया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन संचालन से लाभ मिलेगा।
स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। ट्रेन का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजेंद्र कुमार ने रुंधी स्टेशन का किया निरीक्षण
खजुराहो–रुंधी–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 15-15 ट्रिप संचालित होगी। खजुराहो–रुंधी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, रविवार को चलेगी। यह खजुराहो से शाम पांच बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह छह बजे रुंधी पहुंचेगी।
16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक ये रहेगी टाइमिंंग
रुंधी–खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल रुंधी से 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को चलेगी। यह रुंधी से शाम 6.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। महाराजा छत्रसाल छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा/कार्ड, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
भुज-बरौनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
रेलवे द्वारा गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी दी गई है। लगभग 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह रेल सेवा गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के शहरों को जोड़ेगी। नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से इन राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त रेल विकल्प उपलब्ध होगा। लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी।
यात्रियों को मिलेगा लाभ
भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4.05 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी–भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1.15 बजे भुज पहुंचेगी। भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन सोमवार, बुधवार और शनिवार को होगा। बरौनी–भुज अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा
नई रेल सेवा के मार्ग में राजस्थान के यात्रियों को गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बेहतर रेल संपर्क प्राप्त होगा। समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
