Move to Jagran APP

दो जानवरों से तीन लाख तक की आमदनी : गिरिराज

बरसाना सीएए (नागरिकता संसोधन) बिल को लेकर विपक्ष लोगो को गुमराह कर रहा है। जबकि उक्त कानून किसी धर्म व जाति के लिए नही है। यह बात ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा के माताजी गौशाला को देखने पहुचे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा। रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:28 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 06:06 AM (IST)
दो जानवरों से तीन लाख तक की आमदनी : गिरिराज
दो जानवरों से तीन लाख तक की आमदनी : गिरिराज

संवादसूत्र, बरसाना (मथुरा): केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2020 के अंत तक दो जानवर किसानों को तीन लाख की आमदनी देंगे। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह भ्रामक प्रचार कर रहा है।

loksabha election banner

माताजी गोशाला देखने और ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा से मुलाकात करने आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज किसान अधिक रासायनिक खाद का प्रयोग कर रहा है। इससे उनको ज्यादा उपज दिखाई दे रही है, मगर आने वाला कल दिखाई नहीं दे रहा है। भारत पहले ऑर्गेनिक प्रधान देश था। हमारे यहां गोबर और गोमूत्र की विशेष महिमा है, यदि हम गोबर में कुछ तत्व मिलाकर उसकी शक्ति को फोर-टू-वन के अनुपात से बढ़ा सकते हैं तो वह हमें करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपने साथ आए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र इज्जत नगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रणवीर सिंह के साथ डॉक्टर फोर-टू-वन के अनुपात पर चर्चा की। कहा, हम जैविक और गैर जैविक सेक्टर पर काम कर रहे हैं। इस साल के अंत तक दो जानवरों से किसान तीन लाख रुपये तक कमाएगा। आतंकवादियों के मरने पर जता रहे शोक

नागरिकता संशोधन बिल पर अपने बयान भारतवासी तेरा-मेरा रिश्ता क्या'जय श्री राम, जय श्री राम'पर कहा कि इन नारों से उन्हें परेशानी है जो भारत माता की जय कहने के बजाय आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी पर कितने अफजल मारोगे, भारत तेरे टुकड़े होंगे। उनका इस तरह का कृत्य अब इस देश में नहीं चलेगा। वहीं जिस संस्थान में शिक्षण, शिक्षा संस्कृति की बात होनी चाहिए। आज वहां आतंकवादियों के मरने पर शोक व्यक्त किया जाता है। मंत्री ने देखी गोशाला

वह चिकसौली स्थित माताजी गोशाला देखने पहुंचे। जहां उनका गोशाला के पदाधिकारियों द्वारा जोशीला स्वागत किया। उन्होंने वहां निर्माणाधीन श्री श्यामलक्ष्मी गौ चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान गाय के गोबर से गैस, बिजली का उत्पादन और गोबर से खाद्य तथा अन्य सामग्री को भी देखा। इसके बाद केबिनेट मंत्री ब्रज के विरक्त संत व पद्मश्री विभूषित संत रमेश बाबा महाराज के पास पहुंचे। उनसे मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि एक साथ इतनी गौवंश को देखकर आंखों पर विश्वास नहीं होता। लेकिन त्याग की परा मूर्ति संत रमेश बाबा के सानिध्य में बनने जा रहा है आधुनिक गौ चिकित्सा केंद्र पूरे देश मे कहीं नहीं होगा। रामजीलाल शास्त्री, राधाकांत भैया, ब्रजदास महाराज, नवनीत प्रिया, चंद्रमोहन, अपर जिला अधिकारी, सीओ गोवर्धन वरुण कुमार, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पांडेय, दीपक गोस्वामी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.