खेत में काम करते किसान की गर्मी से मौत
किसान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम लाखों का कर्ज परिजनों पर छोड़ गया किसान
बरसाना(मथुरा), संसू। जिस (ठेके) पर लिए खेत में धान की फसल रोपने से पूर्व खेत के सहारे बनी पानी की नाली की सफाई करते समय गर्मी से बेहाल किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव पिसावा निवासी मेदी पुत्र गिर्राज उम्र 42 वर्ष ने गांव के रहने वाले किसान का दो बीघा खेत ठेके पर लिया था। बारिश आने से पूर्व मेदी शनिवार की सुबह खेत में धान की फसल रोपने से पहले पानी के लिए नाली की सफाई कर रहा था। ऊपर से सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही थी। सुबह दस बजे के करीब गर्मी से बेहाल किसान के सीने में अचानक दर्द उठा ओर इसके प्राण निकल गए। किसान की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतक किसान का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि मृतक के पास उसका अपना खेत नहीं है। वह ठेके पर खेत लेता है। उसी से परिवार का भरण पोषण किया करता था। किसान पर लाखों का कर्ज था
बरसाना: मृतक मेदी पर तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसने दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी कर्ज लेकर कर दीं। जिसका उसके ऊपर लाखों का कर्ज हो गया। उसको चुकाने को मेदी ने दो एकड़ खेत पचास हजार में ठेके पर लिया था।