विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांकेबिहारी की नगरी में फिर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ऐसी जागी आस्था...खींच लाती हर बार

By Vipin Parashar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 16 Nov 2026 08:24 PM (GMT+05:30)

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए और कहा कि बांकेबिहारी दुनिया के संघर्षों को ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को पूजा करते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को पूजा करते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।

HighLights

  1. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांकेबिहारी के दर्शन किए।

  2. उन्होंने वैश्विक शांति और 'एक देश एक चुनाव' पर बात की।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा जो हम लोग नहीं सोच सकते, उसे ठाकुर बांकेबिहारीजी सोच लेते हैं। वर्ष की शुरुआत में दुनिया में संघर्ष चल रहे थे, आज शांति स्थापित हो रही है। एक देश एक चुनाव के सवाल पर कहा हमारी रिपोर्ट अभी संसद में विचाराधीन है।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शाम साढ़े छह बजे दर्शन करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर सेवाधिकारी आचार्य गोपी गोस्वामी ने पूर्व राष्ट्रपति को वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा करवाई और ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र, प्रसाद व मुरली भेंट की।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा ठाकुर बांकेबिहारी दुनिया की सोचते हैं, 2026 की शुरूआत में दुनिया में संघर्ष हो रहे थे, आज शांति बहाल हो रही है। मेरा सौभाग्य है दो महीने में दो बार दर्शन का मौका मिला। एक देश एक चुनाव के सवाल पर काेविंद ने कहा ये हमारी रिपोर्ट अभी संसद में विचाराधीन है। पूर्व राष्ट्रपति ने बेटी व पत्नी सविता कोविंद के साथ आराध्य के दर्शन किए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए रामनाथ कोविंद बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। उसके बाद से ऐसी आस्था जागी है कि कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी वे ठाकुरजी के दर्शन को वृंदावन आ रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति का यह तीसरी बार वृंदावन दौरा है। 

आई कैंप में लेंगे भाग

वे यहां रुक्मिणी विहार स्थित होटल सिग्नेचर में ठहरे हैं। सोमवार को पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मंगलवार को निश्शुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद आपरेशन चयन, श्रवण जांच एवं यंत्र वितरण शिविर में शामिल होंगे। जबकि बुधवार को निश्शुल्क दिव्यांगता निवारण शिविर में सहभागिता करेंगे और उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार की दोपहर 12 बजे रुक्मिणी विहार के होटल सिग्नेचर पहुंचे। यहां से पूर्व राष्ट्रपति को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचना था। लेकिन रामकृष्ण मिशन मठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भजनानंद के निधन के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल सिग्नेचर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद मंगलवार को होटल में रामनाथ कोविंद फाउंडेशन एवं सिग्नेचर ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेत्र व श्रवण यंत्र वितरण शिविर का उद्घाटन करेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।