Move to Jagran APP

डंपिग ग्राउंड में पंचायत क्षेत्र का कूड़ा डालने पर रोक

गांव राजपुर नौबरामद द्वारा नगर निगम को पट्टे पर दी गई भूमि पर बने डंपिग ग्राउंड पर ही ग्राम पंचायत को कूड़ा डालने पर नगर निगम ने रो लगा दी। ऐसे में ग्राम पंचायत क्षेत्र का कूड़ा डालने को पंचायत और नगर निगम में विवाद पनप गया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि पट्टे पर दी भूमि का उपयोग नगर निगम अपने लिए कर रहा है तो ग्राम पंचायत का कूड़ा भी डंपिग ग्राउंड में डाला जाना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 11:08 PM (IST)
डंपिग ग्राउंड में पंचायत क्षेत्र का कूड़ा डालने पर रोक
डंपिग ग्राउंड में पंचायत क्षेत्र का कूड़ा डालने पर रोक

जागरण संवाददाता, वृंदावन: गांव राजपुर नौबरामद की ओर से नगर निगम को पट्टे पर दी गई भूमि पर बने डंपिग ग्राउंड पर ही ग्राम पंचायत को कूड़ा डालने पर नगर निगम ने रोक लगा दी है। ऐसे में पंचायत और नगर निगम में विवाद पनप गया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि पट्टे पर दी भूमि का उपयोग निगम अपने लिए कर रहा है तो ग्राम पंचायत का कूड़ा भी वहीं डाला जाना चाहिए। अगर रोक लगती है तो जिला प्रशासन ग्राम पंचायत क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करनी चाहिए।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत राजपुर नौबरामद के क्षेत्र में कैलाश नगर, गौधूलिपुरम, चामुंडा कॉलोनी का कुछ हिस्सा, गांव बुर्जा तथा चैतन्य विहार कॉलोनी का आधा इलाका आता है। इनमें से कैलाश नगर और चैतन्य विहार कॉलोनी विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की गई हैं। नगर निगम ने दो महीने से डंपिग ग्राउंड में इनका कूड़ा डालने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम द्वारा लगाया गया प्रतिबंध स्वच्छ भारत अभियान योजना की भी धज्जियां उड़ा रहा है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल से जानकारी करने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका।

मंगलवार को ग्राम प्रधान की अगुवाई में क्षेत्रीय लोगों ने डंपिग ग्राउंड पर पहुंचकर नगर निगम व जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। विरोध करने वालों में आरके त्रिपाठी, योगेश गौतम, डॉ. एमडी व्यास, राजीव तिवारी, अनिल शर्मा, अनूप ठाकुर, योगेंद्र सिंह, मुकेश पाली, सुरेश मिश्रा, ब्रजभूषण मिश्रा, अनुज चौधरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.