शराबबंदी के बाद अब बिहार में गोहत्या पर भी लगेगा प्रतिबंध : तेजप्रताप
बिहार में शराब बंदी की तरह ही शीघ्र गोहत्या रोकने को कानून बनाया जाएगा। ब्रज में खनन माफिया के खिलाफ भी वृंदावन फाउंडेशन के जरिए मोर्चा खोला जाएगा।
मथुरा (जेएनएन)। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि हिंदुत्व की वकालत करने वालों ने ढाई साल में गोहत्या रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। बिहार में शराब बंदी की तरह ही शीघ्र गोहत्या रोकने को कानून बनाया जाएगा। ब्रज में खनन माफिया के खिलाफ भी वृंदावन फाउंडेशन के जरिए मोर्चा खोला जाएगा।
पढ़ें- अति पिछड़ी जातियों को अब एससी के समान सुविधा, निर्देश जारी
चार दिन की आध्यात्मिक यात्रा पर शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे तेजप्रताप ने नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्री ने काला धन वाले कुछ लोगों को पकडऩे के लिए देश के सवा सौ करोड़ लोगों को दिक्कत में डाल दिया। वह भगवान श्रीकृष्ण के वंशज है। इस नाते गाय, ब्रज और ब्रज की संस्कृति की रक्षा करना उनका दायित्व है। ब्रज क्षेत्र में खनन माफिया जिस प्रकार पौराणिक स्थलों को तहस-नहस कर रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द ही आवाज बुलंद होगी। मंत्री ने कहा कि ब्रज के बरसाना और गोवर्धन क्षेत्र में खनन माफिया बड़े स्तर पर सक्रिय हैं। इनके खिलाफ भी केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उनका एनजीओ वृंदावन फाउंडेशन जल्द ही गोवर्धन से खनन माफिया के विरोध में आंदोलन शुरू करेगा।
पढ़ें- ताजनगरी में एक पिता ने सात बेटियों को बना दिया राष्ट्रीय पहलवान
इससे पहले उन्होंने शुक्रवार सुबह निधिवन राज मंदिर में दर्शन किए तथा शाम को इस्कॉन की गोशाला पहुंचकर गायों को गुड़-चना खिलाया। श्री यादव के साथ वृंदावन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष धनंजय भी मौजूद रहे।
पढ़ें- अजब गजबः 40 साल पहले सर्पदंश से मर चुकी महिला घर लौटी
पढ़ें- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें शीघ्र घोषित होने की संभावना
पढ़ें- नोटबंदीः कुंडा कोतवाल के भतीजे के खाते में पहुंचा आठ करोड़