विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यमुना द्वितीया का स्नान आज, आने लगे श्रद्धालु

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 06:14 AM (GMT+05:30)

घाटों की कराई गई सफाई सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

यमुना द्वितीया का स्नान आज, आने लगे श्रद्धालु
यमुना द्वितीया का स्नान आज, आने लगे श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, मथुरा : यम द्वितीया पर यम की फांस से मुक्ति को भाई-बहन शनिवार को यमुना स्नान करेंगे। शुक्रवार देररात श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। पर्व को लेकर नगर निगम ने घाटों को साफ करा दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

यम द्वितीया पर देशभर से हजारों भाई-बहन यमुना स्नान करेंगे। देररात श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। यमुना के विश्राम घाट के आसपास उन्होंने अपने डेरा डालने लगे हैं। यमुना मैया के जयघोष वातारण में श्रद्धा की मिठास घुलने लगी है। स्नान के लिए नगर निगम ने घाटों पर चार सौ अधिक लाइट लगाई गई हैं। घाटों की सफाई करा दी गई है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया, अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। विश्राम घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट पर 48 कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है । सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल को बंगाली घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट का प्रभारी बनाया गया है। सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह को यमुना पार घाट पर व्यवस्थाओं को सुचारू रखने का दायित्व दिया गया है। चार कैंप कार्यालय स्थापित किए गए हैं। ये विश्राम घाट, आगरा होटल बंगाली घाट, स्वामी घाट व यमुना पार घाट पर हैं। महिलाओं के लिए छह चेंजिग रूम की स्थापित किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर 20 गोताखोर भी यमुना के घाटों पर तैनात किए गए हैं। 40 नाव लगाई गई है। चार नावों पर माइक लगाकर उद्घोषणा कराई जाएगी। गहरे पानी में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने को बैरिकेडिग कराई गई है। मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु ने बताया, यम द्वितीया पर होने वाले स्नान के लिए निगम द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। वहीं पुलिस बल की भी तैनाती गई है। घाटों पर चल रहा है पानी

मथुरा: हिदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया, यम द्वितीया पर होने वाले स्नान के लिए घाटों पर पानी होने से व्यवस्था दुरुस्त है। स्वामीघाट पर भी नालों का पानी अब नहीं फैल रहा है। ओखला से 4873 क्यूसिक और हरनौल से 240 क्यूसिक पानी यमुना में आ रहा है। यमुना के दूसरे किनारे पर स्थित तिवारीपुरम पर सफाई कराकर अस्थाई पुलिया बनाई गई है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी।