कांग्रेस ने निकाली संदेश यात्रा, वरिष्ठजन किए सम्मानित
महानगर कार्यालय पर मनाया गया स्थापना दिवस राष्ट्रीय एकता के हितों के लिए लिया संकल्प
संवाद सहयोगी, मथुरा : पार्टी का 136वां स्थापना दिवस पार्टी ने सोमवार को धूमधाम से मनाया। कार्यालय पर ध्वजारोहण कर शहर में कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली। राष्ट्रीय एकता के हितों के लिए संकल्प लिया। वरिष्ठ कांग्रेसी सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने किया। उन्होंने का, देश को नफरत देने वाली सरकार के विरोध में कांग्रेस को एकजुट होना होगा। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए संकल्प लेना होगा। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन सन 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस ने अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि संगठन को सभी को मिलकर मजबूत करना है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, एआइसीसी सदस्य महेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है। कांग्रेस संदेश यात्रा होली गेट चौराहा से विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाली गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दिनेश पाठक, आबिद हुसैन, मलिक अरोरा, विनोद शर्मा, कीर्ति कुमार कौशिक, जेपी मिश्रा, मधुवन दत्त चतुर्वेदी, उमाकांत चतुर्वेदी, शिवदत्त चतुर्वेदी, विक्रम बाल्मीकि, मो. तौफीक, नीलम कुलश्रेष्ठ, सुषमा बाल्मीकि, दिनेश बिदल, डा. देवेंद्र यादव, विनोद खंडेलवाल, उमेश भारद्वाज, रितेश पाठक, दिनेश कर्दम, आरके मेसी, सत्यानंद शर्मा, तोताराम अग्रवाल, केसी चौरसिया, राणा प्रताप सिंह, निजामुद्दीन खान, भूरी सिंह, मनोज गौड़, शिवदत्त सारस्वत, श्याम कुमार, निर्मल श्याम दुबे, डा. जमुना प्रसाद, मोहन सिंह आदि को सम्मानित किया गया। विपुल पाठक, राहुल अरोरा, विनेश सनवाल, अरुण गौतम, बंटी, डा. आशुतोष भारद्वाज, गौरव सिंह, प्रखर चतुर्वेदी, ठा. बिहारी लाल गोपाल, अश्वनी सिंह, विक्रम चौधरी, सोमिल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। वृंदावन: नगर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस सेवा दल ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा, कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और उसके बाद कांग्रेस की विभिन्न सरकारों ने देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखते हुए देश के चहुंमुखी विकास के काम किए। नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक,गोविदपद गोस्वामी, चौधरी देशराज सिंह, रंगनाथ आचार्य, श्याम लाल शर्मा, सेवा दल के अध्यक्ष ऋषि पंडित, जीडी दुबे, बृजेश शर्मा गली वाले, विष्णुदान शर्मा, मोहन लाल शर्मा, संग्राम सिंह, महेश गौतम, श्रीकांत बोहरे, वैभव गौतम पाखी, लीलाधर सिंह, गोविद शर्मा, अशोक वैद्य, रामबाबू शर्मा, शशिकांत सारस्वत, आलोक शर्मा, अयूब खान, शाहरुख खान, साधु राम फौजी, राघवेंद्र शर्मा, विनोद दास वाष्र्णेय, मदन वर्मा, मोहन अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल, भरत शर्मा, अनंत आचार्य मौजूद रहे। संचालन बृजराज मिश्रा ने किया।