सीएमओ ने किया संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण
जासं मथुरा मंगलवार को सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने लेबर रूम प्रसूता वार्ड ओपीडी पेयजल की व्यवस्था साफ सफाई आदि को देखा।
जासं, मथुरा : मंगलवार को सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने लेबर रूम, प्रसूता वार्ड, ओपीडी, पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई आदि को देखा। मरीजों को शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने चारों वेंटिलेटर तथा शव वाहन को 24 घंटे तैयार रखने को कहा। उन्होंने अस्पताल के कार्यों के लिए अलग -अलग नोडल अधिकारी नामित किए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता को निर्देशित किया। उन्होंने साफ कर दिया कि गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. पीयूष चौबे, पैथोलॉजिस्ट डॉ. पंकज त्यागी, डॉ. नीता जैन, डॉ. नंदिता सिंह, डॉ. राजू, स्टाफ नर्स मार्टिन, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे। कृष्णा कुटीर में बीमार हुए दो मरीज
वृंदावन के कृष्णा कुटीर में भर्ती दो मरीजों की मंगलवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई, जिन्हें वृंदावन के जिला संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया गया है कि दोनों मरीज करीब एक सप्ताह पहले क्वारंटाइन किए गए थे। अचानक गर्मी के चलते तबीयत खराब होने लगी। इसकी जानकारी चिकित्सकों को दी गई। इसके बाद उन दोनों मरीजों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।