सीएम ने पूछे हालचाल तो गद्गद हो गईं उर्मिला व अन्नू
संकटमोचक चैतन्य विहार के महिला आश्रय सदन की महिलाओं से सीएम ने की वीडियो कांफ्रेंसिग ब्लर्ब वृद्धा विधवा दिव्यांग पेंशन एडवांस में भेजने के साथ पांच-पांच सौ रुपये अनुदान में देने की कही बात
जागरण संवाददाता, मथुरा : वृंदावन के चैतन्य विहार के महिला आश्रय सदन में रहने वाली महिलाओं से सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालचाल पूछे तो महिलाएं गद्गद हो गईं। इतना ही नहीं सीएम ने महिलाओं से हर माह मिलने वाली पेंशन की धनराशि के खाते में पहुंचने तथा आश्रय सदन में मिलने वाले राशन में कोई परेशानी न होने के बारे में भी जानकारी की।
दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा विधवा पेंशन के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिग पर बातचीत की। इसके लिए जिम्मेदारों ने पेंशन धारकों को सरकारी गाड़ी से लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां दोपहर करीब 12 बजे सीएम की वीडियो कांफ्रेसिग शुरू हुई। एक-एक जिले के लाभार्थियों से सीएम सीधे संवाद कर रहे थे। कन्हैया की नगरी का नंबर आया तो खुद मुख्यमंत्री ने राधे-राधे कहकर आश्रय सदन की महिलाओं से बात शुरू की और अंत भी राधे-राधे कहकर किया। सीएम से बात करने के बाद महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। उनके मुख पर सीएम से बात करने की खुशी की झलक रही थी। उल्लेखनीय है कि सीएम की ओर से सभी तरह के पेंशन धारकों को एडवांस में भेजी गई धनराशि के बारे में जानकारी देना था। वर्जन
मुख्यमंत्री ने हालाचाल पूछा तो बहुत अच्छा लगा। उन्होंने सदन में मिल रहीं सुविधाओं के अलावा लखनऊ से भेजे पैसे के मिलने के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने राशन के समय से मिलने के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद बहुत ही प्रसन्नता हुई।
-अन्नू हलधर, महिला आश्रय सदन, चैतन्य विहार मेरे जीवन में यह पहला मौका था, जब मुख्यमंत्री ने हम जैसी महिलाओं के हालचाल लिए। उनसे बात करने के बाद मन को बहुत ही प्रसन्नता हुई है। मुख्यमंत्री ने खाते में पहुंचे रुपयों के बारे में पूछा था। उन्होंने साफ कर दिया था कि कोई परेशानी हो तो बता दें। समाधान कराया जाएगा।
-उर्मिला अधिकारी, महिला आश्रय सदन, चैतन्य विहार
वर्जन
जिले में 70721 वृद्धावस्था पेंशन, 34835 को विधवा पेंशन तथा 15109 दिव्यांग पेंशन धारक हैं। इन सभी को जून माह तक की एडवांस पेंशन उनके खाते में स्थानांतरण कर दी गई है। इसके अलावा सभी के खाते में पांच-पांच सौ रुपये अनुदान के रूप में भेजे गए हैं। सीएम ने इन सभी को यही जानकारी देने के लिए बातचीत की थी।
-अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी