अब दर्शन खुलने के साथ ही होगी आरती, मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में बड़ा बदलाव
मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरती के समय में बदलाव किया गया है। अब ...और पढ़ें

मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश
HighLights
आरती अब दर्शन खुलने के तुरंत बाद होगी
श्रद्धालुओं को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा
यह बदलाव शुक्रवार शयन आरती से लागू हुआ
जागरण संवाददाता, मथुरा। ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में दर्शन लाभ लेने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद सुखद खबर है। मंदिर प्रबंधन द्वारा आरती के समय में जनहितैषी बदलाव किया गया है। अब ठाकुरजी के दर्शन खुलते ही तुरंत आरती शुरू हो जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह बदलाव शुक्रवार शयन की आरती से किया गया है।
मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में किया गया आरती के कार्यक्रम में परिवर्तन
मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि यह निर्णय मंदिर के गोस्वामी वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार लिया गया है। मंगला आरती, राजभोग आरती, संध्या आरती और शयन आरती होती है। सभी आठों झांकियों में दर्शन खुलने के लगभग 15-20 मिनट बाद आरती की प्रक्रिया शुरू होती थी। इस कारण मंदिर परिसर में आने वाले दर्शनार्थियों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी देर तक खड़े रहना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी
पहले पट खुलने के 15-20 मिनट बाद होती थी ठाकुरजी की आरती
मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब जैसे ही पट खुलेंगे, ठाकुरजी की आरती तत्काल प्रारंभ हो जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने ठाकुरजी की आरती का लाभ लेने के लिए दर्शन खुलने के निर्धारित समय पर ही मंदिर परिसर में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव शुक्रवार शयन की आरती से किया गया है।
