Move to Jagran APP

यमुना पर बनेगा पुल, फोरलेन सड़क का होगा निर्माण

वे से लेकर वृंदावन तक सड़क को फॉरलेन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी वर्ष सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यमुना पर एक पुल का भी निर्माण होना है। ब्रिजेश कुमार दीपक अधिशासी अभियंता - लोक निर्माण विभाग

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 06:09 AM (IST)
यमुना पर बनेगा पुल, फोरलेन सड़क का होगा निर्माण
यमुना पर बनेगा पुल, फोरलेन सड़क का होगा निर्माण

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर वृंदावन तक सड़क का फोरलेन निर्माण होगा। इतना ही नहीं यमुना पर एक नया पुल भी बनेगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने 225 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा दिया है। शासन की स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

loksabha election banner

आगरा नोएडा एक्सप्रेस वे के राया कट से वृंदावन आ रहे मार्ग की लंबाई सात किमी है। वाहनों की संख्या के मुताबिक सड़क का फोरलेन निर्माण होना बेहद जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। राया कट से पानीगांव होते हुए पागल बाबा मंदिर तक यमुना किनारे किनारे सड़क का फोरलेन निर्माण होगा। हालांकि यहां अभी सड़क बनी हुई है, लेकिन बारिश के दिनों में अकसर यमुना के ऊफान के चलते सड़क कट जाती है। बताते चले कि एक यमुना पर पानी गांव और वृंदावन के बीच पुल बना हुआ है। सिर्फ एक पुल का निर्माण होना बाकी है। - हरे पेड़ बन सकते हैं बाधक :

यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर वृंदावन तक करीब सात किमी लंबी सड़क पर सौ से अधिक हरे पेड़ खड़े हुए है। सड़क निर्माण में सबसे अधिक परेशानी हरे पेड़ पैदा कर सकते हैं। इसको लेकर भी लोक निर्माण विभाग ने शासन को पूरी रिपोर्ट बनाकर भेजी है। यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर वृंदावन तक सड़क को फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी वर्ष सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। यमुना पर एक पुल का भी निर्माण होना है।

ब्रिजेश कुमार दीपक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.