Move to Jagran APP

जन्माष्टमी महोत्सव में 30 लाख श्रद्धालु से ब्रज होगा गुलजार

संवाद सहयोगी मथुरा पूर्णावतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद ब्रज में छाने लगा है। मंि

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 04:57 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 04:57 AM (IST)
जन्माष्टमी महोत्सव में 30 लाख श्रद्धालु से ब्रज होगा गुलजार

संवाद सहयोगी, मथुरा : पूर्णावतार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद ब्रज में छाने लगा है। मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में जिले में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु आने का अनुमान है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालु आयोजनों में शामिल नहीं हो सके थे।

loksabha election banner

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण ब्रज में जन्मोत्सव का महत्व ही अलग है। जन्मोत्सव के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित द्वारकाधीश, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल के मंदिरों में भी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों को सजाया-संवारा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सजावट भी नयनाभिराम की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही हैं। इस वर्ष पहले से ज्यादा व्यवस्था की जा रही हैं, कारण है कि पिछले वर्ष श्रद्धालु जन्म महोत्सव में शामिल नहीं हो सके थे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष ब्रज में करीब 25-30 लाख श्रद्धालु आने का अनुमान है। इनमें से पचास फीसद श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आ सकते हैं।

बाक्स

नंदभवन में श्रीकृष्ण जन्म की बधाई शुरू

संसू, नंदगांव: कस्बे के नंदीश्वर पहाड़ी पर स्थित नंद बाबा मंदिर में पूर्णिमा से बधाई गायन के उत्सव की शुरुआत हुई। सामूहिक रूप से पदों का गायन किया गया। गायन का कार्यक्रम कृष्ण पक्ष की नवमी तक चलेगा। सेवायत तारा गोस्वामी, विजेंद्र गोस्वामी, रमेश गोस्वामी ने बताया कि नंदभवन में 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 31 अगस्त को नंद उत्सव मनाया जाएगा।

हिडोला विजय में विराजे ठाकुरजी : द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने हिडोला विजय में विराजमान होकर दर्शन दिए। हिडोला विजय के साथ सावन के आयोजन संपन्न हो गए। मंदिर को आकर्षक सजाया गया। विद्युत सज्जा की भी गई। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि हिडोला में ठाकुरजी को भावनात्मक रूप से झूला झूलाया जाता है। हिडोला विजय के साथ सावन के आयोजनों का समापन हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.