विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंथन से मैदान तक उतरेगी भाजपा, नवंबर में ही शुरू होगा मिशन-2027 का जमीनी अभियान

By Vineet Kumar Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 03:24 PM (IST)

भाजपा ने मथुरा में हुई दो दिवसीय बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई है। इस रणनीति ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मथुरा। भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में बनी चुनावी रणनीति पर अब अमल की तैयारी है। भाजपा संगठन ने इस बार चुनावी बिसात पर पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने से लेकर युवाओं और महिलाओं को जोड़ने तक का रोडमैप तैयार किया है।

पूर्व विधायकों से सीधा संवाद, एसआइआर में कटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने और सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संगठन के कंधों पर होगी। बैठक में हुए मंथन को अब नवंबर के अंत तक जनसंपर्क अभियान में बदलने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अब संगठनात्मक मंथन से निकलकर सीधे जनता के बीच उतरने की तैयारी कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र, परखम में 16 और 17 नवंबर को हुई दो दिवसीय योजना बैठक में तैयार की गई चुनावी रणनीति पर इसी महीने से अमल शुरू हो जाएगा।

पार्टी का जोर इस बार केवल नए मतदाताओं और युवाओं को जोड़ने पर नहीं, बल्कि पुराने संगठनात्मक आधार को फिर सक्रिय करने पर भी है। इसके लिए पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायकों से सीधा संपर्क स्थापित करने की योजना बनाई गई है। बैठक में संगठन के भीतर लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे कार्यकर्ताओं को फिर जिम्मेदारी देने और उनकी नाराजगी दूर करने पर जोर रहा।

पार्टी मान रही है कि विधानसभा चुनाव के रण में संगठन की एकजुटता और बूथ स्तर पर सक्रियता महत्वपूर्ण होगी। इसी क्रम में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। जेनजी को पार्टी से जोड़ना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

भाजपा की चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मतदाता सूची भी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उन्हें नियमानुसार दोबारा जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर संपर्क और मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है।

मांट विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएगी। मंथन में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।